जिला मुख्यालय से लगे हुए नैला की प्रतिभाशाली छात्रा रशिका भोपालपुरिया ने भारत हिन्दी विकास संस्थान , नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रभाषा हिंदी ओलंपियाड परीक्षा -2025 में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित की हैं । प्रतिष्ठित फर्म चंद्रभान ऋषि कुमार मेडिकल स्टोर्स के संचालक नीरज भोपालपुरिया की सुपुत्री सुश्री रशिका क्लास -3 देहली पब्लिक स्कूल, जांजगीर-चांपा की प्रतिभावान छात्रा हैं और छोटी-सी उम्र में उनकी इस उपलब्धि से समूचा अग्रवाल समाज गौरवान्वित तथा हर्ष से अभिभूत हैं । रशिका को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में आयोजित होने वाले भव्य सम्मान समारोह में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के कर-कमलों से सम्मानित किया जाएगा । अग्रवाल परिवार बिटिया की इस उपलब्धि पर हर्षित हैं और रशिका , नीरज और उनके परिवार को बधाई देते हुए जगदीश भाई पटेल संपादक सीजी टाईम्स न्यूज तथा लेखक शशिभूषण सोनी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना किया ।
रशिका की उपलब्धियों की मुख्य बातें
राष्ट्र-भाषा हिन्दी ओलिंपियाड परीक्षा -2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन
देहली पब्लिक स्कूल, जांजगीर-चांपा क्लास -3 की प्रतिभावान छात्रा
प्रधानमंत्री संग्रहालय में भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किए जाने का गौरव
जांजगीर-चांपा जिला सहित अग्रवाल समाज में गर्व और हर्ष की लहर व्याप्त
सीजी टाईम्स न्यूज परिवार की ओर से बधाईयां


