कोरबा राज्य शासन ने मंगलवार को प्रशासनिक कार्यो में कसावट लाने राज्य स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसमें कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत का तबादला सरगुजा कर दिया गया है। उनके स्थान पर 2017 बैच के कुणाल दुदावत आईएएस को कोरबा जिला का नया कलेक्टर बनाया गया है। वे जिले के 19वें कलेक्टर होंगे। अभी वे दंतेवाड़ा कलेक्टर हैं।
जानकारी के अनुसार नए कलेक्टर कुणाल मूलत राजस्थान के सवाई माधोपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने 20 साल की उम्र में ही आईआईटी मुंबई से बीटेक किया है। इसके बाद मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर की जॉब भी कर चुके हैं।
वे यूपीएससी क्रैक कर तीसरे प्रयास में आईएएस बने। इसके पहले आईएफएस और आईपीएस में भी चयनित हुए थे। उन्होंने 11 दिसंबर 2017 को आईएएस की सर्विस जॉइनिंग की। उनकी पहली पोस्टिंग बिलासपुर जिले में सहायक कलेक्टर के तौर पर हुई थी। इसके बाद कोटा में एसडीएम रहे। महासमुंद जिले के सरायपाली में भी एसडीएम रह चुके हैं। कोरिया जिले में जिला पंचायत सीईओ रहते हुए उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर काम किया। इसके बाद बिलासपुर नगर निगम में कमिश्नर समेत अन्य पदों पर रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




