Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    September 22, 2026

    *एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु*

    September 22, 2026

    CG News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, पुशर कार की टक्कर से मजदूर की मौत

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कच्चे छप्पर से पक्के आशियाने तक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने बदली हरप्रसाद की ज़िंदगी
    Chhattisgarh

    कच्चे छप्पर से पक्के आशियाने तक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने बदली हरप्रसाद की ज़िंदगी

    News EditorBy News EditorDecember 21, 2025Updated:December 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 20 दिसम्बर 2025/ जिले के विकासखंड अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बनाहिल के निवासी श्री हरप्रसाद के लिए कभी पक्का घर केवल एक सपना हुआ करता था। आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में जीवन यापन करने वाले श्री हरप्रसाद वर्षों से खपरे एवं टीन की छत से बने कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। हर बरसात उनके लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होती थी टपकती छत, भीगता सामान और परिवार की असुरक्षा उन्हें भीतर तक तोड़ देती थी। आर्थिक तंगी इतनी गहरी थी कि न तो घर बनाना संभव था और न ही पुराने छप्पर की मरम्मत करना।
    ऐसे कठिन समय में शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण श्री हरप्रसाद के जीवन में एक नई आशा की किरण बनकर आई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजना अंतर्गत उनका आवास स्वीकृत हुआ और 1.20 लाख रूपए की राशि उनके खाते में आबंटित की गई। यह राशि केवल ईंट, सीमेंट और छत नहीं थी, बल्कि वर्षों से संजोए गए सपनों की नींव थी। स्वीकृत राशि से श्री हरप्रसाद ने अपने पक्के मकान का निर्माण पूर्ण कराया, जो वर्ष 2025-26 में साकार रूप ले सका।

    शासन की योजनाओं से श्री हरप्रसाद के परिवार में लौटी खुशहाली

    आज श्री हरप्रसाद अपने पक्के मकान में सपरिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अब न बरसात का डर है और न ही असुरक्षा की चिंता। प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ उन्हें महात्मा गांधी नरेगा की 90 दिवस मजदूरी, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एल.पी.जी. गैस कनेक्शन तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत जलवाहित शौचालय का भी लाभ मिला है, जिससे उनका जीवन स्तर उल्लेखनीय रूप से बेहतर हुआ है। स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा तीनों ने मिलकर उनके परिवार को एक नया आत्मविश्वास दिया है।
    श्री हरप्रसाद कहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जैसी योजनाएं केवल मकान नहीं बनातीं, बल्कि गरीब परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व प्रदान करती हैं। यह योजना मुझ जैसे लाखों जरूरतमंदों के सपनों को साकार कर रही है। इसके लिए वे शासन का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    September 22, 2026

    *एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु*

    September 22, 2026

    CG News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, पुशर कार की टक्कर से मजदूर की मौत

    September 22, 2026

    नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी, जंगल से SLR-INSAS और BGL लॉन्चर समेत हथियार मिले

    September 22, 2026

    CGPSC घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, टामन सोनवानी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    September 22, 2026

    Crime News : छात्रा से छेड़खानी केस में बड़ा पुलिस एक्शन, आरोपी नंदन यादव के पैर में लगी गोली

    September 22, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    September 22, 2026

    *एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु*

    September 22, 2026

    CG News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, पुशर कार की टक्कर से मजदूर की मौत

    September 22, 2026

    नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी, जंगल से SLR-INSAS और BGL लॉन्चर समेत हथियार मिले

    September 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.