Thursday, February 5, 2026

जिले में आरक्षक जीडी/ट्रेड के पद पर चयनित 10 अभ्यर्थियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

आज दिनांक 24.12.2025 को पुलिस कार्यालय जांजगीर में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS द्वारा आरक्षक जीडी/ट्रेड के पद पर चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश प्रदान कर बधाई देते हुए कहा कि पुलिस विभाग में सेवा करना गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को पूरी ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आम जनता की सेवा और कानून- व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर DSP मुख्यालय श्री विजय पैकरा भी उपस्थित रहे। नियुक्ति आदेश प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में उत्साह एवं गर्व का वातावरण देखने को मिला।

नियुक्ति अभ्यर्थी :

रेखा, डिगेश्वर प्रसाद साहू, सतरूपा यादव, वर्षा सिंह, करण सांडे, रोशन कुमार, चितरंजन बघेल, गुलशन कुमार (सभी आरक्षक जीडी), सोमनाथ, मुकेश कुमार साहू (आरक्षक चालक)

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -