Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Andhra Border Naxal Update : नक्सलवाद पर ‘क्लीन स्वीप’, लाखों के इनामी नक्सलियों ने टेके घुटने, पुलिस की पुनर्वास नीति की जीत

    April 10, 2026

    Russia Ukraine Ceasefire 2026 : 32 घंटे का ‘ब्रीदर’, रूस ने किया युद्धविराम का ऐलान, जेलेंस्की ने भी दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

    April 10, 2026

    ACB’S Major Action : RTO दफ्तर में एसीबी का छापा’ 14 हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक ली
    Chhattisgarh

    कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक ली

    News EditorBy News EditorDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर चांपा 30 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर के तबोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, श्रीमती स्निग्धा तिवारी, सर्व एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्धारित मापदण्डों पर एंट्री करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पोर्टल अंतर्गत विभिन्न मापदण्डों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में उचित निराकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर ने सीमांकन, बंदोबस्त, त्रुटि सुधार, भू-अभिलेख, भू-अर्जन प्रकरण, वन अधिकार पट्टा नामांतरण, बंटवारा, नक्शा बंटाकन, खाता विभाजन आदि सभी राजस्व प्रकरणों के निराकरण प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता को राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु किसी भी स्थिति में परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने जिला टास्क फोर्स को रेत के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर श्री महोबे ने समितिवार रकबा समर्पण की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। वर्तमान में जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी कार्य जारी है। उन्होंने नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केंद्र में स्टॉक वेरिफिकेशन, बारदाना की स्थिति, आर्द्रता मापी यंत्र, तौल एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रों का निरीक्षण पश्चात रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की आवश्यकताओं पर त्वरित कार्य किया जा सके। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्रों में धान की स्टैकिंग एवं शत-प्रतिशत गेट पास एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोचियों और बिचौलियों पर कार्यवाही करने कहा। साथ ही धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण, किसानों को निर्धारित समय अवधि में हो रहे राशि भुगतान सहित धान खरीदी से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh Andhra Border Naxal Update : नक्सलवाद पर ‘क्लीन स्वीप’, लाखों के इनामी नक्सलियों ने टेके घुटने, पुलिस की पुनर्वास नीति की जीत

    April 10, 2026

    Russia Ukraine Ceasefire 2026 : 32 घंटे का ‘ब्रीदर’, रूस ने किया युद्धविराम का ऐलान, जेलेंस्की ने भी दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

    April 10, 2026

    ACB’S Major Action : RTO दफ्तर में एसीबी का छापा’ 14 हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

    April 10, 2026

    Justice Yashwant Varma Resignation : जस्टिस यशवंत वर्मा का ‘सेल्फ-नॉकआउट’, करोड़ों के जले नोटों के विवाद के बीच न्यायिक पारी का अंत

    April 10, 2026

    CG NEWS : महासमुंद के कुएं में मिली लाश, बोरी में बंद कर फेंका गया युवक, जांच तेज

    April 10, 2026

    Chhattisgarh Domestic Violence Case : बल्लारी नाला सुसाइड-मर्डर केस , धनेश्वर और सुखबती की मौत से अनाथ हुए दो बच्चे, गांव में भारी गम

    April 10, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Andhra Border Naxal Update : नक्सलवाद पर ‘क्लीन स्वीप’, लाखों के इनामी नक्सलियों ने टेके घुटने, पुलिस की पुनर्वास नीति की जीत

    April 10, 2026

    Russia Ukraine Ceasefire 2026 : 32 घंटे का ‘ब्रीदर’, रूस ने किया युद्धविराम का ऐलान, जेलेंस्की ने भी दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

    April 10, 2026

    ACB’S Major Action : RTO दफ्तर में एसीबी का छापा’ 14 हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

    April 10, 2026

    Justice Yashwant Varma Resignation : जस्टिस यशवंत वर्मा का ‘सेल्फ-नॉकआउट’, करोड़ों के जले नोटों के विवाद के बीच न्यायिक पारी का अंत

    April 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.