Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Smart Meter Postpaid Option : बिजली बिल पर बड़ी राहत , स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता के बीच ‘पोस्टपैड’ विकल्प को मिली हरी झंडी

    April 8, 2026

    CG Liquor Scam अपडेट’ सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव को बड़ी राहत, आज रिहाई की संभावना

    April 8, 2026

    Chhattisgarh News : टाउनशिप में सनसनी, टावर की ऊंचाई से कूदा 21 वर्षीय आकाश, मौके पर ही मौत

    April 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » धान खरीदी तिहार किसानों के लिए खुशियों और राहत की सौगात – ऑनलाइन टोकन, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर भुगतान ने बढ़ाया भरोसा
    Chhattisgarh

    धान खरीदी तिहार किसानों के लिए खुशियों और राहत की सौगात – ऑनलाइन टोकन, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर भुगतान ने बढ़ाया भरोसा

    News EditorBy News EditorDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 30 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन की समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। शासन की इस किसान हितैषी व्यवस्था ने खेतों में महीनों की मेहनत करने वाले अन्नदाताओं के चेहरों पर संतोष और आत्मविश्वास की मुस्कान ला दी है। कड़ी धूप, बारिश और मौसम की अनिश्चितताओं के बीच खेतों में दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करने वाले किसानों के लिए यह खरीदी व्यवस्था उनकी मेहनत का सच्चा सम्मान बनकर सामने आई है। जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की प्रक्रिया तेज़ी और सुव्यवस्था के साथ जारी है। ऑनलाइन व ऑफलाइन टोकन व्यवस्था, सरल प्रक्रिया और समयबद्ध भुगतान ने किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा से मुक्त किया है।
    इसी क्रम में धान उपार्जन केंद्र पेंड्री में पहुँचे किसान श्री नरेश रात्रे ने 30.80 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि फसल उगाने में बीज, खाद, सिंचाई और श्रम पर काफी मेहनत व लागत आती है, ऐसे में जब उपज का सही मूल्य समय पर मिल जाता है, तो किसान का मनोबल कई गुना बढ़ जाता है। किसान श्री रात्रे ने कहा कि केंद्र में नमी परीक्षण, तौल, टोकन वितरण सहित पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित है। उन्होंने विशेष रूप से “तुंहर टोकन” मोबाइल ऐप की सराहना करते हुए बताया कि इस डिजिटल सुविधा ने भीड़, लंबी कतारों और अनावश्यक इंतजार की समस्या को पूरी तरह खत्म कर दिया है। घर बैठे ऑनलाइन टोकन बुक कर निर्धारित समय पर पहुँचते ही धान की खरीदी हो जाती है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह व्यवस्था किसानों की मेहनत को सही सम्मान देने वाली है। धान खरीदी केंद्रों में छांव, पेयजल, शौचालय जैसी सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध होने से किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती और वे सम्मानपूर्वक अपनी उपज विक्रय कर पा रहे हैं।
    जिले में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में प्रशासनिक टीम द्वारा धान खरीदी केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। बेहतर प्रबंधन, सतत मॉनिटरिंग और सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण जिले में धान खरीदी कार्य पूर्ण पारदर्शिता, गति और सुगमता के साथ संपन्न हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Smart Meter Postpaid Option : बिजली बिल पर बड़ी राहत , स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता के बीच ‘पोस्टपैड’ विकल्प को मिली हरी झंडी

    April 8, 2026

    CG Liquor Scam अपडेट’ सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव को बड़ी राहत, आज रिहाई की संभावना

    April 8, 2026

    Chhattisgarh News : टाउनशिप में सनसनी, टावर की ऊंचाई से कूदा 21 वर्षीय आकाश, मौके पर ही मौत

    April 8, 2026

    Congress HQ Protest : कांग्रेस मुख्यालय पर ‘धवा’, खड़गे के ‘अनपढ़’ वाले बयान से भड़का गुस्सा, महिलाओं ने घेरा अकबर रोड

    April 8, 2026

    CG NEWS : NTPC में मजदूरों का धरना-प्रदर्शन, गेट बंद कर किया चक्काजाम

    April 8, 2026

    पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने 9 अप्रैल को होंगी रवाना काठमांडू, जिले सहित प्रदेश का नाम रोशन करने का लिया संकल्प

    April 8, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Smart Meter Postpaid Option : बिजली बिल पर बड़ी राहत , स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता के बीच ‘पोस्टपैड’ विकल्प को मिली हरी झंडी

    April 8, 2026

    CG Liquor Scam अपडेट’ सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव को बड़ी राहत, आज रिहाई की संभावना

    April 8, 2026

    Chhattisgarh News : टाउनशिप में सनसनी, टावर की ऊंचाई से कूदा 21 वर्षीय आकाश, मौके पर ही मौत

    April 8, 2026

    Congress HQ Protest : कांग्रेस मुख्यालय पर ‘धवा’, खड़गे के ‘अनपढ़’ वाले बयान से भड़का गुस्सा, महिलाओं ने घेरा अकबर रोड

    April 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.