Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली समीक्षा बैठक, गैस एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश*

    April 12, 2026

    *नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय*

    April 12, 2026

    प्रांतीय गोर्खाली समाज छ.ग. प्रांतीय महासभा आयोजन:-

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत लघु व्यवसाय हेतु ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित
    Chhattisgarh

    प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत लघु व्यवसाय हेतु ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित

    News EditorBy News EditorJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 31 दिसम्बर 2025/ जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित जांजगीर-चांपा द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बैंक प्रवर्तित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) के तहत लघु व्यापार एवं व्यवसाय हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना अंतर्गत किराना, मनिहारी, कपड़ा दुकान, नाई सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, फैंसी स्टोर, मोटर मैकेनिक, साइकिल मरम्मत, टीवी-रेडियो-मोबाइल रिपेयरिंग, वेल्डिंग, मुर्गीपालन, बकरी पालन, सब्जी व्यवसाय, दोनापत्तल निर्माण, लघु एवं कुटीर उद्योग सहित स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप अन्य आयजनक व्यवसायों के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण स्वीकृत किया जाता है।
    कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित ने बताया कि इसके अतिरिक्त जिस स्थान पर व्यवसाय करना चाहता है, उस स्थान पर चलने वाले व्यवसाय अथवा उपरोक्त व्यवसाय के अतिरिक्त भी अन्य व्यवसाय हेतु आवेदन किया जा सकता है, आवेदक को व्यवसाय का सामान्य अनुभव, जानकारी होना चाहिए। आवेदक योजना में ऋण की स्वीकृति बैंक द्वारा दी जावेगी। व्यवसाय अनुसार न्यूनतम 1,00,000 लाख रू. तक के ऋण प्रकरण में स्वीकृत ऋण के विरूद्ध 50 प्रतिशत या अधिकतम रू. 50,000 जो भी कम हो अनुदान राशि जिला अंत्यावसायी विभाग द्वारा स्वीकृत किया जाता है। आवेदक को आवेदन पत्र निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा तथा आवेदन पत्र पूर्ण भर कर प्रस्तुत करते समय 10.50 रू.मात्र का सदस्यता शुल्क जमा करना होगा। जिसकी रसीद दी जावेगी।

    आवेदन हेतु पात्रता:-

    आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का हो, आवेदक जिले का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक का उम्र 18 से 50 वर्ष के मध्य हो। जाति, आय एवं निवास प्रमाण-पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा जारी) मान्य होगा। आय रू. 2,50,000/- (दो लाख पचास हजार रूपये) मात्र से अधिक न हो तथा आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, बिजली बिल, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, प्रदत्त सामग्री एवं लाभार्थी का बीमा कराना होगा तथा बैंक द्वारा निर्धारित दस्तावेज, स्वयं का बैंक पासबुक की छायाप्रति, समस्त दस्तावेज सहित दो सेट व 4 पासपोर्ट साईज फोटा तथा शासकीय योजना में पूर्व का ऋण बकाया न हो। (संबंधित विभाग/बैंक द्वारा प्रदत्त अनापत्ति प्रमाण पत्र या शपथ पत्र) देना आवश्यक है। इच्छुक आवेदक कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित जांजगीर-चांपा, भारतीय स्टेट बैंक के बगल में, विश्राम गृह के सामने, जनपद पंचायत सभा भवन जांजगीर में संपर्क कर आवेदन-पत्र जमा कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    *जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली समीक्षा बैठक, गैस एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश*

    April 12, 2026

    *नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय*

    April 12, 2026

    प्रांतीय गोर्खाली समाज छ.ग. प्रांतीय महासभा आयोजन:-

    April 12, 2026

    चांपा बरपाली चौक अग्रवाल ऐरन परिवार के घर खिला लिली फूल 

    April 12, 2026

    चांपा बरपाली चौक अग्रवाल ऐरन परिवार के घर खिला लिली फूल

    April 12, 2026

    फर्जी e-challan मैसेज और वेबसाइट/एप्लीकेशन के जरिए साइबर अपराधी लोगों को धोखा दे सकते है ।

    April 12, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    *जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली समीक्षा बैठक, गैस एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश*

    April 12, 2026

    *नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय*

    April 12, 2026

    प्रांतीय गोर्खाली समाज छ.ग. प्रांतीय महासभा आयोजन:-

    April 12, 2026

    चांपा बरपाली चौक अग्रवाल ऐरन परिवार के घर खिला लिली फूल 

    April 12, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.