Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    27th Anniversary of the Kargil War : 27 साल में बदली भारतीय सेना की ताकत, आधुनिक हथियारों और तकनीक से दुश्मनों को कड़ा संदेश

    July 26, 2026

    CG Weather update : छत्तीसगढ़ में मौसम का रेड अलर्ट’ रायपुर सहित कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश के आसार, संभलकर निकलें

    July 26, 2026

    संत गुरु रविदास के संदेश, व महा अभियान से संकल्पित हुए भाजपा कार्यकर्ता एवं आगामी तिरंगा यात्रा महाअभियान की तैयारी

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » रजत जयंती के अवसर पर महिला सुरक्षा हेतु 11 दिवसीय जन- जागरूकता अभियान की सफल शुभारंभ
    Chhattisgarh

    रजत जयंती के अवसर पर महिला सुरक्षा हेतु 11 दिवसीय जन- जागरूकता अभियान की सफल शुभारंभ

    News EditorBy News EditorJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ पुलिस की रजत जयंती के सफल आयोजन के अंतर्गत महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु दिनांक 01 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक 11 दिवसीय “अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा जन -जागरूकता अभियान” का आयोजन जांजगीर पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

    अभियान का उद्घाटन समारोह दिनांक 01 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन जांजगीर के CCTNS कक्ष में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रियंका अग्रवाल पंचम अपर सत्र न्यायधीश जांजगीर एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS की उपस्थिति में तथा CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृव में किया गया।

    इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों, साइबर सुरक्षा, तथा आपातकालीन सहायता से संबंधित जानकारी प्रदान करना है। अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स (ट्विटर), व्हाट्सएप ग्रुप आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार -प्रसार किया जाएगा।

    अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा विकसित “अभिव्यक्ति ऐप” का वृहद स्तर पर प्रचार -प्रसार किया जाएगा। अधिक से अधिक महिलाओं एवं युवतियों के मोबाइल फोन में इस ऐप को डाउनलोड कराकर उनका पंजीकरण कराया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें।
    इसके साथ ही चाइल्ड सेफ्टी मॉड्यूल के अंतर्गत बच्चियों से संबंधित अपराधों की रोकथाम एवं ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी। यह ऑनलाइन सेफ्टी मॉड्यूल कुल 09 महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित है।

    महिला शक्ति किसी भी समाज की प्रगति की आधारशिला होती है। सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर महिला ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। इसी उद्देश्य से रजत जयंती वर्ष के दौरान महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान एवं सुरक्षा की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
    यह रजत जयंती वर्ष केवल उत्सव का नहीं, बल्कि नारी सम्मान, सुरक्षा और समान अवसरों को सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का वर्ष है। समाज के सभी वर्गों से आह्वान है कि वे इस अभियान में सहभागी बनें और महिला सशक्तिकरण की इस यात्रा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।

    पुलिस का यह प्रयास महिलाओं एवं बच्चों के लिए सुरक्षित, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    उपरोक्त शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी सहित समाज के प्रतिष्ठित महिला एवं सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    27th Anniversary of the Kargil War : 27 साल में बदली भारतीय सेना की ताकत, आधुनिक हथियारों और तकनीक से दुश्मनों को कड़ा संदेश

    July 26, 2026

    CG Weather update : छत्तीसगढ़ में मौसम का रेड अलर्ट’ रायपुर सहित कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश के आसार, संभलकर निकलें

    July 26, 2026

    संत गुरु रविदास के संदेश, व महा अभियान से संकल्पित हुए भाजपा कार्यकर्ता एवं आगामी तिरंगा यात्रा महाअभियान की तैयारी

    July 26, 2026

    पीएम मोदी के निर्णायक कदम और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से विपक्ष का ‘भारत विरोधी एजेंडा’ बेनकाब : गोपाल मोदी

    July 26, 2026

    * थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा उड़ीसा बालेश्वर से गुमशुदा/अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया गया

    July 26, 2026

    ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर

    July 26, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    27th Anniversary of the Kargil War : 27 साल में बदली भारतीय सेना की ताकत, आधुनिक हथियारों और तकनीक से दुश्मनों को कड़ा संदेश

    July 26, 2026

    CG Weather update : छत्तीसगढ़ में मौसम का रेड अलर्ट’ रायपुर सहित कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश के आसार, संभलकर निकलें

    July 26, 2026

    संत गुरु रविदास के संदेश, व महा अभियान से संकल्पित हुए भाजपा कार्यकर्ता एवं आगामी तिरंगा यात्रा महाअभियान की तैयारी

    July 26, 2026

    पीएम मोदी के निर्णायक कदम और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से विपक्ष का ‘भारत विरोधी एजेंडा’ बेनकाब : गोपाल मोदी

    July 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.