Thursday, February 19, 2026

थाना शिवरीनारायण पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ सख्त कार्रवाई

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.12.25 को जरिये नववर्ष में शिवरीनारायण पुल चौक मेनरोड पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था दो व्यक्ति एक मोटर सायकल एचएफ डिलक्स में पिठठू बैग में बीच में रखकर अवैध गांजा लेकर शिवरीनारायण कि ओर आने वाला है कि सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, मौके पर आरोपी के कब्जे से 2 किलो 20 ग्राम कीमती 18000/रुपये, नगदी रकम 7100 एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जुमला कीमती 70100/रूपये को बरामद किया जाकर आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 20 (बी), 29 एन.डी.पी. एस. एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩उपरोक्त कार्यवाही सउनि रामप्रसाद बघेल थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि नरेंद्र शुक्ला आरक्षक नितिन द्विवेदी, बलराम यादव शेषनारायण साहू थाना शिवरीनारायण का सराहनिय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -