Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    November 24, 2026

    CG Accident News : NH-43 पर दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक की टक्कर से भाई-बहन समेत तीन की दर्दनाक मौत

    November 24, 2026

    CG Crime News : दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ी’ ठगी के नेटवर्क का होगा खुलासा

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ओपेरा की आड़ में अश्लील डांस, एसडीएम की मौजूदगी में चला कार्यक्रम, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई
    Chhattisgarh

    ओपेरा की आड़ में अश्लील डांस, एसडीएम की मौजूदगी में चला कार्यक्रम, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

    News EditorBy News EditorJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG NEWS : गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत उरमाल गांव में आयोजित ओपेरा कार्यक्रम को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। लोगों के मनोरंजन के नाम पर एसडीएम से अनुमति लेकर शुरू किए गए इस आयोजन में कथित तौर पर अश्लील डांस कराया गया। हैरानी की बात यह रही कि आयोजन के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।

    जानकारी के अनुसार, उरमाल में 6 दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम के लिए स्थानीय युवकों की एक समिति ने मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम से अनुमति ली थी। लेकिन आयोजन के तीसरे दिन 7 जनवरी से कार्यक्रम में अश्लीलता परोसे जाने के आरोप लगे। इसके लिए ओडिशा से बार डांसरों को बुलाया गया, जिनके प्रचार वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए।

    बताया जा रहा है कि 8 जनवरी से भीड़ बढ़ने लगी, जबकि 9 जनवरी को स्वयं एसडीएम मरकाम आयोजन स्थल पहुंचे। आयोजकों द्वारा उनके लिए आगे की सीट आरक्षित की गई थी। आरोप है कि रात 11 बजे से तड़के 3 बजे तक मंच पर आपत्तिजनक डांस होता रहा और पंडाल में मौजूद लोग जमकर पैसे लुटाते नजर आए।

    वीडियो वायरल, पुलिस हरकत में

    10 जनवरी को कार्यक्रम से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। वहीं, आयोजन को लेकर मिली लिखित शिकायत के बाद आयोजक देवेंद्र राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू और हसन डाडा के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 (3)(5) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस के अनुसार, आयोजन की अनुमति 10 जनवरी तक दी गई थी, लेकिन शिकायत मिलने के बाद निर्धारित तिथि से एक दिन पहले ही कार्यक्रम बंद करवा दिया गया।

    एसडीएम की भूमिका पर सवाल

    इस पूरे मामले में जहां आयोजकों और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है, वहीं आयोजन की अनुमति देने और स्वयं कार्यक्रम में मौजूद रहने वाले एसडीएम के खिलाफ अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर जारी है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    November 24, 2026

    CG Accident News : NH-43 पर दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक की टक्कर से भाई-बहन समेत तीन की दर्दनाक मौत

    November 24, 2026

    CG Crime News : दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ी’ ठगी के नेटवर्क का होगा खुलासा

    November 24, 2026

    नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि

    November 24, 2026

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात*

    November 24, 2026

    CG Congress News : छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की पहली सूची जारी, 17 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति’ रायपुर की कमान प्रगति और बरखा को

    November 24, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    November 24, 2026

    CG Accident News : NH-43 पर दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक की टक्कर से भाई-बहन समेत तीन की दर्दनाक मौत

    November 24, 2026

    CG Crime News : दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ी’ ठगी के नेटवर्क का होगा खुलासा

    November 24, 2026

    नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि

    November 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.