Thursday, February 19, 2026

पुणे में आयोजित 8वें मास्टर गेम्स में सेद कुमार ने जीता गोल्ड मेडल, सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा में खुशी की लहर

कोरबा। पुणे में 27 से 31 तारीख तक आयोजित 8वें मास्टर गेम्स आर्चरी प्रतियोगिता में सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा में कार्यरत सेद कुमार ने तीरंदाजी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

गोल्ड मेडल जीतकर लौटने पर सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा के महाप्रबंधक जी. के. द्विवेदी ने सेद कुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कार्मिक प्रबंधक शैलेंद्र पराशर सहित इलेक्ट्रिकल रिपेयर शॉप के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -