Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    फूलो देवी नेताम के WhatsApp से आया ₹56 हजार भुगतान का फर्जी संदेश, जांच शुरू

    September 23, 2026

    CG Pension Cases : पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, लंबित मामलों के जल्द निराकरण को लेकर विभाग ने जारी किए निर्देश

    September 23, 2026

    संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने ग्राम करूमहू और बनारी में किया डिजीटल क्रॉप सर्वे एवं पीव्ही ऐप कार्य का निरीक्षण

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » महतारी वंदन योजना: सुलेश्वरी को मिली आत्म निर्भरता की नई राह
    Chhattisgarh

    महतारी वंदन योजना: सुलेश्वरी को मिली आत्म निर्भरता की नई राह

    News EditorBy News EditorFebruary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 03 फरवरी 2026/ जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय निवासी श्रीमती सुलेश्वरी यादव उन महिलाओं में से एक हैं, जिनके जीवन में महतारी वंदन योजना ने नई उम्मीद, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की रोशनी भरी है। पहले आर्थिक तंगी के कारण उनका परिवार रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करता था, लेकिन आज यही योजना उनके सपनों को साकार करने का मजबूत सहारा बन गई है। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी सुलेश्वरी का जीवन हमेशा संघर्षों से भरा रहा। सीमित आय और बढ़ती महंगाई के बीच तीन बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, घर का खर्च और भविष्य की जिम्मेदारियां निभाना उनके लिए बड़ी चुनौती थी। वे अपने पति और तीन बच्चों के साथ जांजगीर में रहती हैं। घर के कामकाज के साथ-साथ सिलाई का कार्य कर वे परिवार की आय में सहयोग करती हैं, फिर भी सीमित संसाधनों के कारण परिवार की सभी जरूरतें पूरी कर पाना उनके लिए आसान नहीं था।
    ऐसे में महतारी वंदन योजना उनके लिए संबल बनकर सामने आई। योजना के तहत हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाना शुरू कर दिया। श्रीमती सुलेश्वरी ने इस महतारी वंदन से मिलने वाली सहायता राशि को बचत करना शुरू किया और पैसे को सही दिशा में उपयोग किया। धीरे-धीरे यही छोटी-छोटी बचत उनके आत्मनिर्भर बनने की मजबूत नींव बनती गई। हाल ही में योजना की 24वीं किश्त के रूप में उन्हें 1000 रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई, किताब-कॉपी, स्कूल की फीस और घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। अब तक मिली सहायता से उन्होंने अपने सपनों को नया आकार देना शुरू कर दिया है।
    श्रीमती सुलेश्वरी कहती हैं कि महतारी वंदन योजना से मुझे बहुत सहारा मिला है। पहले मैं छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परेशान रहती थी, लेकिन अब मुझे भरोसा है कि मैं अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हूं। सरकार की इस मदद से मेरा सपना धीरे-धीरे पूरा हो रहा है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता ने जरूरतमंद महिलाओं को सच्चे अर्थों में आर्थिक संबल प्रदान किया है। उनके अनुसार यह योजना केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने की पहल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    फूलो देवी नेताम के WhatsApp से आया ₹56 हजार भुगतान का फर्जी संदेश, जांच शुरू

    September 23, 2026

    CG Pension Cases : पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, लंबित मामलों के जल्द निराकरण को लेकर विभाग ने जारी किए निर्देश

    September 23, 2026

    संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने ग्राम करूमहू और बनारी में किया डिजीटल क्रॉप सर्वे एवं पीव्ही ऐप कार्य का निरीक्षण

    September 23, 2026

    CG News : तेज DJ के शोर से प्रसूता की हालत बिगड़ी, शिकायत के बावजूद जारी रहा साउंड

    September 23, 2026

    कोरबा: दादर खुर्द के ग्रामीणों ने SECL और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

    September 23, 2026

    निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    September 23, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    फूलो देवी नेताम के WhatsApp से आया ₹56 हजार भुगतान का फर्जी संदेश, जांच शुरू

    September 23, 2026

    CG Pension Cases : पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, लंबित मामलों के जल्द निराकरण को लेकर विभाग ने जारी किए निर्देश

    September 23, 2026

    संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने ग्राम करूमहू और बनारी में किया डिजीटल क्रॉप सर्वे एवं पीव्ही ऐप कार्य का निरीक्षण

    September 23, 2026

    CG News : तेज DJ के शोर से प्रसूता की हालत बिगड़ी, शिकायत के बावजूद जारी रहा साउंड

    September 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.