Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Mob Justice Case : शराब के लिए बाइक का ‘सौदा’ पड़ा भारी , मालिक ने युवक की उतारी खाल, बीच सड़क पर खूनी खेल

    April 6, 2026

    Chhattisgarh High Court News : छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ‘लीगल स्ट्राइक’, रामावतार जग्गी हत्याकांड में Amit Jogi’ को उम्रकैद, 20 साल का इंतजार खत्म

    April 6, 2026

    * जिला प्रशासन सक्ती एवं थाना बिर्रा की संयुक्त टीम ने रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा

    April 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ
    Chhattisgarh

    बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ

    News EditorBy News EditorFebruary 5, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज दिनांक 5/2/27 का दिन, बिलासपुर रेंज की पुलिस के लिए एक नवाचार के शुभारंभ का साक्षी बना।आज बिलासपुर पुलिस लाइन के चेतना हाल में संभाग आयुक्त श्री अनिल जैन, पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग, जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं DIG तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह की प्रत्यक्ष एवं रेंज के जिलों, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, मुंगेली,जी पी एम ,सारंगढ़ एवं सक्ती के पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअली उपस्थिति के दौरान, “अनुभव” क्यू आर कोड का शुभारंभ किया गया।
    इस क्यू आर कोड को स्कैन करके आम जन थाने से, संबंधित अपना फीडबैक दे सकेंगे।
    इस अवसर पर आईजीपी श्री रामगोपाल गर्ग ने,जो इस ऐप के प्रणेता भी हैं, ने अपने उद्बबोधन में बताया, की अब समय आ गया है कि पुलिस तकनीकी रूप से सक्षम बने, और आम जन भी, सरल तकनीक के माध्यम से पुलिस के साथ अपने अनुभव साझा कर सके। इसके लिए ये पहल अनुभव के माध्यम से प्रारम्भ की जा रही है। जिसमें थाने, और पुलिस के अन्य कार्यालयों में क्यू आर कोड लगाए गए हैं, जिन्हें अपने मोबाइल से स्कैन करके कोई भी व्यक्ति अपना फीडबैक दे सकता है।कोड को स्कैन करने पर एक सरल गूगल फॉर्म खुलता है, जिसमें प्रश्नोत्तर के माध्यम से, संबंधित व्यक्ति अपना फीडबैक दे सकता है,जो सबमिट करने पर सीधे पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में दर्ज हो जाएगा।फीडबैक देने एला व्यक्ति चाहे तो अपनी पहचान और मोबाइल नंबर भी गोपनीय रख सकता है, इसे पूरी तरह से वैकल्पिक रखा गया है। आईजीपी श्री गर्ग ने आगे बताया कि,आज से रेंज के सभी आठ जिलों में एक साथ इस ‘ अनुभव’ सिस्टम का आरम्भ किया जा रहा है,इसके लिए रेंज के सभी थानों में क्यू आर कोड की स्थापना कर दी गई है।इस अवसर पर जिला बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा , ये पुलिस प्रशासन की ऐसी पहल है, जिससे आम जन, अपना अनुभव और समस्याएं बिना किसी वरिष्ठ कार्यालय के चक्कर काटे ,सीधे बता सकते हैं,और अपनी बात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं।।संभागायुक्त श्री अनिल जैन जी ने कहा, की नवाचार को अपनाना वर्तमान समय की मांग है, और हम अपने कार्य के लिए स्वयं पर्यवेक्षक नहीं हो सकते, हम जनता के सेवक हैं, इसलिए हमारे काम का पर्यवेक्षण भी आमजन के द्वारा ही किया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने अपने उद्बबोधन में बताया, की बिलासपुर जिले के सभी थानों में ‘अनुभव के लिए क्यू आर कोड लगा दिए गए हैं, और अब आम जन, अपना फीडबैक इसे स्कैन करके सीधे दे सकते हैं।उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक की इस पहल को सार्थक बताते हुए कहा, की अब इससे थाने आने वाले फरियादियों को जो भी अनुभव थाने से मिलेगा, उससे प्राप्त फीडबैक के आधार पर जो भी व्यवस्था में सुधार किए जाने हैं वो किए जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशिमोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी ने भी अपने विचार रखे जिसमें उन्होंने इस ‘ अनुभव ‘ को एक सार्थक पहल बताते हुए, इससे पुलिसिंग को और बेहतर बनाने तथा थाने में रियल टाइम में फरियादियों को आने वाली समस्याओं को जानकर, उन्हें दूर करने में मदद मिलेगी, ऐसा अपने संबोधन में बताया। कार्यक्रम गरिमामय रहा, जिसके दौरान सभी अतिथियों के द्वारा ‘अनुभव ‘का विधिवत शुभारंभ क्यू आर कोड का रिबन खोलकर किया गया।इस दौरान इससे संबंधित एक वीडियो प्रेजेंटेशन भी दिया गया, जिसमें ‘अनुभव ‘ के उपयोग और उपयोगिता के संबंध में जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकजन, समाज सेवी संस्थाओं के माननीय लोग, प्रिंट तथा सोशल मीडिया के प्रमुख प्रबुद्धगण की गरिमामय उपस्थिति रही।आज से ही यह व्यवस्था रेंज के सभी जिलों के सभी थानों में प्रारम्भ कर दी गई है। आईजीपी श्री रामगोपाल गर्ग ने आम जनो से अपील की है, की इसका सदुपयोग करें, और अपने सही,वास्तविक तथा महत्वपूर्ण फीडबैक को देकर, व्यवस्था में सुधार के सहभागी बने। यदि कुछ अच्छा हो तो उसे भी शेयर किया जाए, और जो कमी आपको महसूस हो, उसे भी निर्भय होकर बताएं। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा सभी अतिथियों को स्मरण चिन्ह प्रदान किए गए।इस गरिमामय कार्यक्रम के साथ आज से बिलासपुर रेंज में जनता से प्रत्यक्ष संवाद के तहत ‘ अनुभव ‘ के माध्यम से क्यू आर कोड स्कैन कर फीडबैक लेने की व्यवस्था का शुभारंभ किया गया

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh Mob Justice Case : शराब के लिए बाइक का ‘सौदा’ पड़ा भारी , मालिक ने युवक की उतारी खाल, बीच सड़क पर खूनी खेल

    April 6, 2026

    Chhattisgarh High Court News : छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ‘लीगल स्ट्राइक’, रामावतार जग्गी हत्याकांड में Amit Jogi’ को उम्रकैद, 20 साल का इंतजार खत्म

    April 6, 2026

    * जिला प्रशासन सक्ती एवं थाना बिर्रा की संयुक्त टीम ने रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा

    April 6, 2026

    * नाबालिक बालिका से छेडछाड, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

    April 6, 2026

    धारदार चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

    April 6, 2026

    * थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम पेंड्री में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

    April 6, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Mob Justice Case : शराब के लिए बाइक का ‘सौदा’ पड़ा भारी , मालिक ने युवक की उतारी खाल, बीच सड़क पर खूनी खेल

    April 6, 2026

    Chhattisgarh High Court News : छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ‘लीगल स्ट्राइक’, रामावतार जग्गी हत्याकांड में Amit Jogi’ को उम्रकैद, 20 साल का इंतजार खत्म

    April 6, 2026

    * जिला प्रशासन सक्ती एवं थाना बिर्रा की संयुक्त टीम ने रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा

    April 6, 2026

    * नाबालिक बालिका से छेडछाड, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

    April 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.