Sunday, February 8, 2026

20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही कर ग्राम चारपारा निवासी बहोरिक सिंह कंवर को पकड़ा जिसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपये बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा मे अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर दिनांक 08.02.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि प्रतिभा राठौर, आरक्षक संतोष कुमार रात्रे, प्रहलाद निर्मलकर, रोहित साहू, टिकेश्वर राठौर, संदीप डहरिया, रज्जू रात्रे महिला आरक्षक चन्द्राप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -