कोरबा भगवान स्वरूप परम पूज्य श्री दिगम्बर अखिलेश पुरी महाराज पंचायती अखाड़ा दशनाम नागा सन्यासी श्री निरंजनी मायापुरी हरिद्वार, शाखा प्रयागराज का आगमन श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय श्री शिव मंदिर नगर निगम आवासीय परिसर कोरबा (छ.ग.) में हुआ है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर समस्त दुःखो के निवारण के लिए महाराज का धुना यहाँ लगा हुआ है। यह इस मंदिर मे अत्यंत हर्ष का विषय है कि यह मंदिर का 43वाँ लघु रूद्र यज्ञ एवं रुद्राभिषेक होने जा रहा है, जिसमे श्री पंचायती अखाड़ा दशनाम नागा सन्यासी श्री निरंजनी के तत्व दर्शी नागा सन्यासी का आगमन उनके शिष्यों के साथ हुआ है।
उक्त मंदिर मे महाशिवरात्रि पर्व पर पंचदिवसीय लघु रूद्र यज्ञ का आयोजन हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी किया जा रहा है जिसमे सभी शिव भक्तो का एवं कॉलोनी वासियो का महत्वपूर्ण योगदान रहता है यह यज्ञ कलश यात्रा के साथ 12 फरवरी दिन गुरुवार से होगा। पूर्णाहुति 16 फरवरी को होगी। यहाँ के मंदिर पुरोहित श्री नागेश्वर पुरी हैं जो मंदिर के प्रथम पुरोहित ब्रह्म लीन श्री प्रहलाद पुरी गोस्वामी जी की तीसरी पीढ़ी है। श्री यज्ञचार्य नागेंद्र पाण्डेय जी (बनारस वाले) भी पंचदिवसीय लघु रूद्र यज्ञ में शामिल होंगे।
(कोरबा) श्री दिगम्बर अखिलेश पुरी महाराज पंचायती अखाड़ा दशनाम नागा सन्यासी श्री निरंजनी मायापुरी हरिद्वार का हुआ कोरबा आगमन
- Advertisement -
- Advertisement -



