Monday, February 16, 2026

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया उद्घाटन ! छत्तीसगढ़ से श्रीमति संगीता पाण्डेय विशेष रूप से आमंत्रित

कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित किया गया । इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया । राष्ट्रीय सम्मेलन में She-Box ( Sexual Harassment electronic Box ) के उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री रेखा शर्मा ,केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर , राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी , जनता दल यूनाइटेड की सांसद लवली आनंद, विशिष्ट अतिथि शोभना , महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव अनिल मलिक के साथ छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा कोसा,कांसा एवं कंचन की नगरी चांपा के वार्ड नंबर 25 की श्रीमति संगीता-सुरेश पाण्डेय जी की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

सी-बाक्स कार्यक्रम की विशेषताएं

प्रिंट मीडिया से जुड़े हुए शशिभूषण सोनी से चर्चा करती हुई विज्ञान भवन दिल्ली से श्रीमति संगीता पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम में कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देना हैं। महिलाओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए एक मजबूत व्यवस्था बनाना और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने पर विशेष जोर दिया गया । श्रीमति पाण्डेय ने कहा कि

She-Box पोर्टल की विशेषताएं । सीजी टाईम न्यूज से विशेष बातचीत ।

श्रीमति संगीता पाण्डेय की उपस्थिति इस अवसर पर रही और उन्होंने सीजी टाईस के संपादक जगदीश भाई पटेल तथा संपादकीय लेखक शशिभूषण सोनी को बताई कि इस सी-बाक्स के जरिए महिलाओं की शिकायतों को आनलाइन दर्ज करने की सुविधा हैं । शिकायतों का शीघ्र से शीघ्र निवारण करने के लिए एक मजबूत व्यवस्था रखी गई हैं । महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम उठाए जाने पर सभी लोगों से राय ली गई हैं ।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -