जांजगीर-चांपा 19 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अकलतरा ने विकासखंड अकलतरा के ग्राम पंचायत सांकर (आईडी क्रमांक 542003046) के शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए 03 मार्च 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अकलतरा ने बताया कि विकासखंड अकलतरा के ग्राम पंचायत सांकर के समस्त स्व सहायता समूह, सेवा सहकारी समिति आदि से शासकीय उचित मूल्य दुकान प्राप्त करने हेतु इच्छुक संस्था, समूह से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ-साथ संलग्न के रूप में समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ 03 मार्च 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र के साथ इस कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। समय अवधि के पश्चात प्रस्तुत आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


