कोरबा कोरबा शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य श्रवण साहू (64 वर्ष) का 19 फरवरी की दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार 20 फरवरी की सुबह उनके पथर्रीपारा कोरबा स्थित निवास (गणेश चौक के पास) से प्रातः 10 बजे निकल कर पोड़ीबहार मुक्तिधाम जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे अपने पीछे पुत्र-पुत्री, पत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके निधन पर कोरबा प्रेस क्लब ने शोक व्यक्त किया हैं।
शांत, सहज, सरल, मृदभासी श्रवण साहू के निधन की खबर से परिजन, मित्रगण, रिश्तेदार, पत्रकारों, सहित अंचल में शोक की लहर व्याप्त हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


