Saturday, February 28, 2026

फूलों की होली, कीर्तन, भजन और महाप्रसाद 4 मार्च बुधवार को

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की रात्रि होलिका दहन की जाती हैं और अगले दिन रंग खेला जाता हैं।इस बार चंद्रग्रहण के कारण रंगोत्सव तीसरे दिन यानी कि 4 मार्च दिन बुधवार को मनाया जा रहा हैं। रंग उत्सव का रंग हर किसी के चेहरे-मोहरे में लगे इसी उद्देश्य को लेकर जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा के नैला में धर्म सेवा समिति के तत्वावधान में फाग उत्सव का आयोजन दिनांक 04मार्च ,2026 को होने जा रहा हैं । यह आयोजन श्री-श्री 1008 श्रद्धेय युवराज स्वामी रामकृष्णाचार्य जी के पावन सानिध्य में किया जा रहा हैं ।

कार्यक्रम की जानकारी ! फाल्गुन रंग बरसता हैं ,तब देख बहारें होली की

-24 के लेखक तथा साहित्यकार शशिभूषण सोनी ने बताया कि भारतवर्ष में होली का रंगोत्सव भक्ति-भाव पूर्वक पूर्णिमा से लेकर रंगपंचमी तक मनाया जाता हैं । जगह-जगह फागों का गायन और भजन-कीर्तन शुरू हो जाता हैं । केसर, अबीर-गुलाल, कुमकुम और रोली से भरी मुठ्ठियों से सब एक-दूसरे को रंगने के लिए आतुर दिखाई देते हैं । फाग और होली गीतों में धार्मिक संस्थाएं राधा तथा कृष्ण की झांकियों के साथ नाचते-गाते हैं । भागवत गोष्ठी नैला-जांजगीर और धर्म सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फाग उत्सव का आयोजन स्तुत्य हैं ।

एक-दिवसीय शानदार आगाज़

दिनांक – 04 मार्च ,2026
दिन – बुधवार
समय- प्रातःकाल 9:00 बजें से
आयोजन स्थल – पंजाब नेशनल बैंक के पीछे स्टेशन रोड, नैला
आयोजन – फाग उत्सव, कीर्तन-भजन और महाप्रसाद
आयोजक – भागवत गोष्ठी नैला-जांजगीर और धर्म सेवा समिति , नैला

कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर

मीडिया जगत से जुड़े हुए वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि होली का त्यौहार खूब मौज-मस्ती, भक्तिभाव के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का रसास्वादन करने का उत्सव हैं । होली को भक्ति का रंग देने के लिए भागवत गोष्ठी समिति ने इस बार 4 मार्च ,2026 बुधवार को आयोजन की तैयारियां श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ करने जा रही हैं । इसके लिए कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया और संवारा जा रहा हैं । बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना हैं । आप इस अवसर पर सादर आमंत्रित हैं ।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -