Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Supreme Court’ का बड़ा हस्तक्षेप, नाबालिग छात्रों को राहत, डिजिटल एविडेंस सुरक्षित रखने के आदेश

    July 28, 2026

    Commonwealth Games 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, ज्ञानेश्वरी यादव की ऐतिहासिक सफलता पर जश्न का माहौल

    July 28, 2026

    Korba Breaking: नदी में डूब रहे पिता को बचाने कूदा बेटा, बाहर निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर-एसपी ने होली पर्व शांति एवं सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की
    Chhattisgarh

    कलेक्टर-एसपी ने होली पर्व शांति एवं सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की

    News EditorBy News EditorMarch 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 1 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने आगामी 4 मार्च को मनाए जाने वाले होली पर्व को शांति, सौहार्द्र एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील जिलेवासियों से की है।

    कलेक्टर श्री महोबे ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाते हुए जिले में आदर्श वातावरण बनाए रखने हेतु जिला एवं पुलिस प्रशासन को सहयोग देने अपील की है। उन्होंने होली समितियों एवं नागरिकों से अपील की है कि विद्युत तारों के नीचे, ट्रांसफार्मर के समीप तथा डामर की सड़कों पर होलिका दहन न करें, क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका एवं सड़कों को क्षति पहुंचती है। यदि किसी स्थान पर सड़क पर ही होलिका दहन अपरिहार्य हो, तो पहले मुरूम की परत बिछाकर उसके ऊपर ही होलिका सजाई जाए।

    कलेक्टर ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि रंग-गुलाल एवं पिचकारी की दुकानों द्वारा सड़क पर लगाकर यातायात बाधित न किया जाए। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से उन्होंने हरे-भरे पेड़ों को न काटने तथा होलिका दहन हेतु सूखी लकड़ियों का ही उपयोग करने की अपील की है। पेड़ों की कटाई करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

    पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय ने कहा है कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द्र के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि जबरन रंग न लगाएं, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं तथा तेज गति से वाहन चलाने से बचें।

    उन्होंने होली के दौरान मुखौटा लगाकर सड़क या वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने तथा वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने से परहेज करने को कहा है। होलिका दहन एवं होली के दिन जिले में पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात रहेंगी। बाइक पेट्रोलिंग, मोबाइल पार्टी, डायल-112 सेवा एवं सादी वर्दी में पुलिस बल की विशेष व्यवस्था की गई है।

    सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Supreme Court’ का बड़ा हस्तक्षेप, नाबालिग छात्रों को राहत, डिजिटल एविडेंस सुरक्षित रखने के आदेश

    July 28, 2026

    Commonwealth Games 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, ज्ञानेश्वरी यादव की ऐतिहासिक सफलता पर जश्न का माहौल

    July 28, 2026

    Korba Breaking: नदी में डूब रहे पिता को बचाने कूदा बेटा, बाहर निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

    July 28, 2026

    CG Open School Exam Date : ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अहम अपडेट

    July 28, 2026

    CG NEWS : मदननगर हिंसा केस में शिकंजा, पुलिस टीम पर हमले के बाद 150 लोगों पर FIR, आरोपियों की तलाश जारी

    July 28, 2026

    BSP में चोरी सिंडिकेट का मामला गरमाया, CISF जवानों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

    July 28, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    Supreme Court’ का बड़ा हस्तक्षेप, नाबालिग छात्रों को राहत, डिजिटल एविडेंस सुरक्षित रखने के आदेश

    July 28, 2026

    Commonwealth Games 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, ज्ञानेश्वरी यादव की ऐतिहासिक सफलता पर जश्न का माहौल

    July 28, 2026

    Korba Breaking: नदी में डूब रहे पिता को बचाने कूदा बेटा, बाहर निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

    July 28, 2026

    CG Open School Exam Date : ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अहम अपडेट

    July 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.