शराब पीने के लिए पैसा मांग कर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस को मिली सफलता

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चंद्रिका प्रसाद आजाद निवासी गंगाजल के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था की गांव का सुरेश यादव दिनांक 22.2.2026 सुबह 10:00 बजे इसके घर के पास गया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था, और शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 66/26 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

⏩पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर श्री विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश शेंडे के नेतृत्व कार्यवाही करते हुवे आरोपी को पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक नजीर हुसैन एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -