जांजगीर-चांपा 2 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएमआशा) अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए अधिसूचित दलहन एवं तिलहन फसलों का पंजीयन 31 मार्च 2026 तक विस्तारित कर दिया गया है।
उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में इस वर्ष चना, मसूर एवं सरसों फसल अधिसूचित की गई हैं। चना का समर्थन मूल्य 5,875 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर का 7,000 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों का 6,200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। चना एवं मसूर की उपार्जन अवधि 1 मार्च 2026 से 30 मई 2026 तक तथा सरसों की खरीदी 15 फरवरी 2026 से 15 मई 2026 तक की जाएगी। जिला जांजगीर-चांपा में खरीदी हेतु चार उपार्जन केंद्र अधिसूचित किए गए हैं, जिनमें सेवा सहकारी समिति जांजगीर (भंडारण केंद्र केरा रोड़), सेवा सहकारी समिति अकलतरा (छत्तीसगढ़ राज्य गोदाम अकलतरा-1), सेवा सहकारी समिति पामगढ़ (छत्तीसगढ़ राज्य गोदाम अकलतरा-2) तथा सेवा सहकारी समिति बम्हनीडीह (छत्तीसगढ़ राज्य गोदाम सारागांव एवं जगदल्ला, चांपा) शामिल हैं। योजना अंतर्गत पंजीकृत कृषकों से चना 6 क्विंटल प्रति एकड़, मसूर 2 क्विंटल प्रति एकड़ एवं सरसों 5 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। केवल एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से ही समर्थन मूल्य पर खरीदी का प्रावधान है। वर्तमान में रबी 2025-26 के लिए जिले के 346 कृषकों का पंजीयन किया जा चुका है।कृषक पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, बी-1, पी-11 तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा संबंधित सेवा सहकारी समिति प्रबंधक से संपर्क कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान अंतर्गत रबी 2026-27 में दलहन-तिलहन पंजीयन 31 मार्च तक
- Advertisement -
- Advertisement -


