बुडगहन चौक बलौदा स्थित कपडा दुकान का ताला तोड कर चोरी करने वाला आरोपी को महज 02 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही

मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.02.2026 की रात्रि में बुडगहन चौक बलौदा के कपड़ा दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान का ताला तोड़कर दुकान से कपड़ा, नगदी चिलहर पैसे को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना बलौदा मे अपराध क्रमाक 96/2026 धारा 331(4),305 (a)बीएनएस पंजीबद्ध कर विवचना में लिया गया है ।

चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना बलौदा पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज ,व मुखबीर के सूचना के आधार पर संदेही विनोद देवार उम्र 20 वर्ष साकिन देवार पारा बलौदा को हिरासत मे लेकर कडाई व वैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर तीनो ने अपना अपना जुर्म स्वीकार कर मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपी से बच्चों का कपड़ा, नगदी रकम जुमला करीबन 2857/रू . को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध सदर धारा का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल सिदार ,प्र.आर.गजाधर पाटनवार, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, रज्जू टण्डन ,संदीप सोनंत,टिकेश्वर राठौर, प्रहलाद कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -