Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Raipur SI Suspended : अवैध वसूली के आरोप ने बढ़ाई पुलिस महकमे में हलचल, ट्रेनी SI पर SP की बड़ी कार्रवाई

    August 25, 2026

    CG Naxal News : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 4 भरमार बंदूक समेत वायरलेस सेट और अन्य सामान जब्त

    August 25, 2026

    *शासकीय योजनाओं के ऋण प्रकरणों में तेजी लाएं बैंकर्स – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत*

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मनरेगा महिला श्रमिकों का सम्मान
    Chhattisgarh

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मनरेगा महिला श्रमिकों का सम्मान

    News EditorBy News EditorMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 07 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और हितग्राही शामिल हुए। मनरेगा महिला श्रमिकों का श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस दौरान जल संचय एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को सोक पिट, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग तथा आजीविका डबरी निर्माण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि इन उपायों के माध्यम से वर्षा जल का संरक्षण कर भू-जल स्तर को बढ़ाया जा सकता है और खेती के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकती है।
    कार्यक्रम में क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली के माध्यम से ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), महात्मा गांधी नरेगा तथा विकसित भारत जी-राम जी अधिनियम 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों और नवीन दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई, जिससे वे शासन की योजनाओं से आसानी से जुड़ सकें। साथ ही विकसित भारत जी-राम जी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में संतृप्तता आधारित विकास की अवधारणा, ग्राम स्तर पर योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन तथा शासन की विभिन्न योजनाओं को एकीकृत रूप से लागू करने की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।
    कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही हितग्राहियों को आवास निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं, किश्तों की जानकारी तथा निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं के समाधान के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। अधिकारियों ने हितग्राहियों से संवाद करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ग्राम पंचायत अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर समाधान प्राप्त किया जा सकता है।
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी नरेगा की महिला श्रमिकों का सम्मान भी किया गया। महिला श्रमिकों को उनके श्रम और योगदान के लिए सराहा गया तथा उन्हें आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में पंचायत पदाधिकारियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान ग्रामीणों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया तथा शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Raipur SI Suspended : अवैध वसूली के आरोप ने बढ़ाई पुलिस महकमे में हलचल, ट्रेनी SI पर SP की बड़ी कार्रवाई

    August 25, 2026

    CG Naxal News : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 4 भरमार बंदूक समेत वायरलेस सेट और अन्य सामान जब्त

    August 25, 2026

    *शासकीय योजनाओं के ऋण प्रकरणों में तेजी लाएं बैंकर्स – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत*

    August 25, 2026

    *समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश*

    August 25, 2026

    *विष्णु भैया की सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का आत्मविश्वास, मेहनत से लखपति दीदी बनीं श्रीमती जया राठिया*

    August 25, 2026

    साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 1000 नागरिकों को किया गया साइबर जागृत

    August 25, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Raipur SI Suspended : अवैध वसूली के आरोप ने बढ़ाई पुलिस महकमे में हलचल, ट्रेनी SI पर SP की बड़ी कार्रवाई

    August 25, 2026

    CG Naxal News : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 4 भरमार बंदूक समेत वायरलेस सेट और अन्य सामान जब्त

    August 25, 2026

    *शासकीय योजनाओं के ऋण प्रकरणों में तेजी लाएं बैंकर्स – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत*

    August 25, 2026

    *समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश*

    August 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.