Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *धुएं से राहत, स्वास्थ्य की सुरक्षा—विष्णु भैया ने माताओं-बहनों का रखा ध्यान*

    August 26, 2026

    डौकाबुड़ा जलाशय में 85 प्रतिशत जलभराव, दोनों गेट बंद

    August 26, 2026

    ‘प्रोजेक्ट दिशा’ के तहत शासकीय विद्यालयों के 150 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय JEE एवं NEET कोचिंग

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा से मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी की सौजन्य भेंट
    Chhattisgarh

    राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा से मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी की सौजन्य भेंट

    News EditorBy News EditorMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 10 मार्च 2026/मुख्यमंत्री के सलाहकार (योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास) डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने आज छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश के समग्र और दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखते हुए विजन–2047 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की विकास रणनीतियों और भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

    मुलाकात के दौरान राज्य के आर्थिक विकास, सामाजिक सशक्तिकरण, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, तथा बुनियादी ढांचे के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। दोनों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि प्रदेश के विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, संसाधनों का बेहतर उपयोग तथा नीति निर्माण में दूरदर्शी दृष्टिकोण आवश्यक है।

    चर्चा के दौरान प्रदेश में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने, तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने के विषयों पर भी सकारात्मक संवाद हुआ। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन और उनके लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रशासनिक समन्वय को और मजबूत बनाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

    डॉ. तिवारी ने कहा कि विजन–2047 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी दृष्टि से सशक्त एवं आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं श्री मिश्रा ने भी राज्य के विकास को गति देने के लिए नीति आयोग की ओर से हर संभव सहयोग और समन्वय का भरोसा दिलाया।

    दोनों के बीच हुई इस मुलाकात में प्रदेश के समावेशी, सतत और संतुलित विकास के लिए मिलकर कार्य करने तथा भविष्य की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    *धुएं से राहत, स्वास्थ्य की सुरक्षा—विष्णु भैया ने माताओं-बहनों का रखा ध्यान*

    August 26, 2026

    डौकाबुड़ा जलाशय में 85 प्रतिशत जलभराव, दोनों गेट बंद

    August 26, 2026

    ‘प्रोजेक्ट दिशा’ के तहत शासकीय विद्यालयों के 150 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय JEE एवं NEET कोचिंग

    August 26, 2026

    BJP ने दिखाया सख्त रुख, आरोपों के बाद कार्यकर्ता पर गिरी गाज’ 6 साल का निष्कासन

    August 26, 2026

    नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों को लेकर High Court’ सख्त, जुलाई 2026 तक की स्टेटस रिपोर्ट जारी

    August 26, 2026

    CGPSC Scam : जेल में बंद टामन सोनवानी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अंबेडकर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    August 26, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    *धुएं से राहत, स्वास्थ्य की सुरक्षा—विष्णु भैया ने माताओं-बहनों का रखा ध्यान*

    August 26, 2026

    डौकाबुड़ा जलाशय में 85 प्रतिशत जलभराव, दोनों गेट बंद

    August 26, 2026

    ‘प्रोजेक्ट दिशा’ के तहत शासकीय विद्यालयों के 150 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय JEE एवं NEET कोचिंग

    August 26, 2026

    BJP ने दिखाया सख्त रुख, आरोपों के बाद कार्यकर्ता पर गिरी गाज’ 6 साल का निष्कासन

    August 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.