कल दिनांक 18/03/26 क़ो जैजैपुर थाना मे सूचना प्राप्त हुआ कि जर्वे गांव के खेत मे एक व्यक्ति की आधी जली शव देखा गया है तत्काल जैजैपुर थाना की टीम व वरिष्ठ अधिकारी मौक़े पे पहुँचके पतासाजी प्रारम्भ कर दिए.
जाँच मे यह पता चला कि मृतक देवानांद भारद्वाज उम्र करीब 35 वर्ष का गांव के ही टिमन लाल मनहर के साथ जमीन विवाद चल रहा था.
कल शाम लगभग 5-6 बजे के मध्य गांव मे ही आरोपी टिमन लाल मनहर द्वारा नन्दलाल भारद्वाज जो कि दिव्यांग था और ट्रासाइकिल मे था उसके गले पे कुल्हाड़ी से वार करके हमला किया गया जिससे मौक़े पे ही मौत हो गयी उसके बाद उसे अपने घर के पीछे जिस खेत का विवाद चल रहा था उसी खेत मे ले जाकर जलाने का प्रयास किया गया गांव के अन्य लोगो द्वारा देखे जाने पर आरोपी मौक़े से भाग गया.
उक्त सम्बन्ध मे थाना जैजैपुर मे अपराध क्रमांक 86/26 धारा 103.238 bns कायम कर लिया गया है आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु अलग अलग टीम गठित कर छूपने के संभावित जगहों पे दबिश दी जा रही है शीघ्र ही आरोपी कि गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


