Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Donald Trump Iran Policy 2026 : ट्रंप का चुनावी वादा , ईरान के तेल निर्यात पर फिर से लगाएंगे दुनिया के सबसे कड़े प्रतिबंध

    May 12, 2026

    Weather Update : तापमान में 4-5 डिग्री की कमी , अगले 3 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना, चिलचिलाती धूप से राहत

    May 12, 2026

    भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय बैठक हेतु अशोक मोदी वृंदावन रवाना हुए

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 23 मार्च से 10 जून तक जिले में
    Chhattisgarh

    जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 23 मार्च से 10 जून तक जिले में

    News EditorBy News EditorMarch 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 23 मार्च 2026/ भारत सरकार गृह मंत्रालय तथा भारत के महापंजीयक (रजिस्टार जनरल आफ इंडिया) के निर्देशानुसार आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए जिला कोरबा में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला कोरबा के द्वारा आदेश जारी कर स्पष्ट किया गया है कि 1 मई 2026 से 30 जून 2026 की अवधि में संचालित होने वाली “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” की कार्यवाही को समयबद्ध, व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिले में अवकाश प्रतिबंध लागू किए गए हैं।
    जारी आदेश के अनुसार 23 मार्च 2026 से 10 जून 2026 तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को नियत अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी की पूर्व अनुमति से अवकाश प्रदान किया जा सकेगा। इस अवधि में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को मुख्यालय त्यागने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। जनगणना कार्य में संलग्न कर्मचारियों को प्रशिक्षण, पर्यवेक्षण तथा फील्ड कार्य की तैयारी के लिए सदैव उपलब्ध रहना होगा।
    आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि 23 मार्च 2026 के पूर्व स्वीकृत सभी अवकाश आदेश स्वतः निरस्त माने जाएंगे, जबकि चिकित्सा अवकाश को ही सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से यथावत रखा जा सकेगा। जिला प्रशासन ने सभी विभागों से इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
    कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनगणना देश की आधारभूत नीति-निर्माण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण स्तंभ है, इसलिए इससे जुड़े प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करना होगा। आदेश की प्रतियां जिले के सभी नगरीय निकायों, तहसीलों, जनगणना कार्यालयों तथा अन्य संस्थानों को अवगत करा दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Donald Trump Iran Policy 2026 : ट्रंप का चुनावी वादा , ईरान के तेल निर्यात पर फिर से लगाएंगे दुनिया के सबसे कड़े प्रतिबंध

    May 12, 2026

    Weather Update : तापमान में 4-5 डिग्री की कमी , अगले 3 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना, चिलचिलाती धूप से राहत

    May 12, 2026

    भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय बैठक हेतु अशोक मोदी वृंदावन रवाना हुए

    May 12, 2026

    12 May 2026 Horoscope : मेष राशि के जातकों को मिलेगी उनकी मेहनत का फल, जानिए अपना राशिफल …

    May 12, 2026

    सही दवा शुध्द आहार के अंतिम चरण में निजी एवं शासकीय अस्पतालो की फार्मेसियो में प्रतिकूल औषधि प्रभाव के रिपोर्टिग प्रक्रियाओं की जांच

    May 11, 2026

    एक ही जगह सभी अधिकारियों की उपस्थिति से आमनागरिको को नहीं लगाना पड़ता चक्करः मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    May 11, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Donald Trump Iran Policy 2026 : ट्रंप का चुनावी वादा , ईरान के तेल निर्यात पर फिर से लगाएंगे दुनिया के सबसे कड़े प्रतिबंध

    May 12, 2026

    Weather Update : तापमान में 4-5 डिग्री की कमी , अगले 3 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना, चिलचिलाती धूप से राहत

    May 12, 2026

    भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय बैठक हेतु अशोक मोदी वृंदावन रवाना हुए

    May 12, 2026

    12 May 2026 Horoscope : मेष राशि के जातकों को मिलेगी उनकी मेहनत का फल, जानिए अपना राशिफल …

    May 12, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.