जांजगीर-चांपा 01 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना के अनुमोदन के संबंध, गांवों में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही सामुदायिक शौचालयों के निर्माण करने, ग्रामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने, फिकल स्लज मैनेजमेंट से गांवों को जोड़ने, व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर के तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


