जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना सारागांव पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी राजेंद्र कुमार चंद्रा के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद किया जाकर आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक- राकेश कुमार सूर्यवंशी थाना प्रभारी सारागांव, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, आरक्षक गोवर्धन टाइगर, दीपक सिंह का विशेष योगदान रहा।


