Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Today : मौसम विभाग का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, जानें रायपुर का मौसम

    September 22, 2026

    22 September 2026 Horoscope : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    September 22, 2026

    राम मंदिर में 70 नहीं, 105 बार चोरी’ CCTV में कैद हुईं घटनाएं, जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मोटरसाइकिल चोरी का त्वरित खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद
    Chhattisgarh

    मोटरसाइकिल चोरी का त्वरित खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद

    News EditorBy News EditorApril 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना बालकोनगर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

    इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई वाहन बरामद किया गया है।

    प्रार्थी हीरा दास महंत, पिता स्व. कुंवार दास महंत, उम्र 32 वर्ष, निवासी नया रिसदा भदरापारा, थाना बालकोनगर, जिला कोरबा (छ.ग.) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 06.04.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे लाटाघाट देशी शराब भट्टी के पास अपनी एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 12 BH 4315 खड़ी कर शराब लेने गया था। वापस आने पर वाहन वहां से गायब मिला, जिसे अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था।

    प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पतासाजी की गई। दिनांक 07.04.2026 को चोरी गई उक्त एक्टिवा वाहन को लाटाघाट क्षेत्र में आरोपी दिनेश यादव के कब्जे से बरामद किया गया।

    ♦️आरोपी का नाम व पता–
    * दिनेश यादव, निवासी नेहरू नगर, बालको, थाना बालकोनगर, जिला कोरबा (छ.ग.)

    पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 12 BH 4315, कीमती लगभग 45,000/- रुपये जप्त किया गया है।
    आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    ♦️कोरबा पुलिस की अपील–
    कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को हमेशा सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें तथा लॉक अवश्य लगाएं। वाहन में अतिरिक्त सुरक्षा उपाय जैसे हैंडल लॉक/डिस्क लॉक का उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। आपकी सतर्कता ही अपराध रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
    — कोरबा पुलिस

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Today : मौसम विभाग का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, जानें रायपुर का मौसम

    September 22, 2026

    22 September 2026 Horoscope : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    September 22, 2026

    राम मंदिर में 70 नहीं, 105 बार चोरी’ CCTV में कैद हुईं घटनाएं, जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

    September 21, 2026

    CG NEWS : पिज्जा आउटलेट का VIDEO वायरल, वेज-नॉनवेज को लेकर ग्राहकों ने उठाए सवाल

    September 21, 2026

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश’

    September 21, 2026

    मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 16 सीएच 0396 का चालक

    September 21, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Weather Today : मौसम विभाग का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, जानें रायपुर का मौसम

    September 22, 2026

    22 September 2026 Horoscope : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    September 22, 2026

    राम मंदिर में 70 नहीं, 105 बार चोरी’ CCTV में कैद हुईं घटनाएं, जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

    September 21, 2026

    CG NEWS : पिज्जा आउटलेट का VIDEO वायरल, वेज-नॉनवेज को लेकर ग्राहकों ने उठाए सवाल

    September 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.