Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Anuj Sharma Case: सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट की सख्ती, फेसबुक-इंस्टाग्राम-यूट्यूब को नोटिस

    July 27, 2026

    महामाया एफपीओ बना किसानों की समृद्धि का मजबूत आधार, 7 लाख के कारोबार से 1.96 करोड़ तक पहुंची सफलता की उड़ान

    July 27, 2026

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की समस्याएं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जनगणना 2027 : स्व-गणना 16 से 30 अप्रैल तक, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
    Chhattisgarh

    जनगणना 2027 : स्व-गणना 16 से 30 अप्रैल तक, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

    News EditorBy News EditorApril 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 09 अप्रैल 2026/
    कलेक्टर कोरबा श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना का कार्य 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक किया जाना निर्धारित है। इस संबंध में जिले में विभिन्न माध्यमों से जागरूकता और प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
    कोरबा जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे भारत सरकार, गृह मंत्रालय, जनगणना निदेशालय द्वारा विकसित एचएलओ एप्प के माध्यम से अपनी स्व-गणना स्वयं करें। एचएलओ एप में कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल नंबर से साइन इन कर जनगणना से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देकर जानकारी दर्ज कर सकता है। विवरण सबमिट करने के बाद प्राप्त होने वाला रिफरेन्स नम्बर प्रगणक को मकान सूचीकरण अवधि 01 मई से 30 मई 2026 के दौरान सत्यापन के लिए उपलब्ध कराना होगा। इस प्रक्रिया से परिवारों का मकान सूचीकरण और मकानों की गणना कम समय में पूर्ण हो सकेगी।
    डिजिटल माध्यम से जनगणना करने पर सरकार को अधिक सटीक और गुणवत्तापूर्ण आंकड़े प्राप्त होंगे। स्व-गणना के दौरान नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अधिकाधिक नागरिकों को एचएलओ एप्प के माध्यम से स्व-गणना करने के लिए प्रेरित करें। जनगणना जनसांख्यिकी, आर्थिक गतिविधि, साक्षरता और शिक्षा, आवास और घरेलू सुविधाएं, शहरीकरण, प्रजनन, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, भाषा, धर्म, प्रव्रजन, दिव्यांगता सहित अनेक सामाजिक और सांख्यिकी आंकड़ों का सबसे विश्वसनीय स्रोत है।
    जनगणना के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के समुचित वितरण और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन कार्य के लिए आधार बनते हैं। जनगणना 2027 दो चरणों में संचालित होगी। प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना वर्ष 2026 में होगी, जिसमें मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं और परिसंपत्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं संकलित की जाएंगी। यही आगे की जनसंख्या गणना के ढांचे का आधार बनती हैं।
    द्वितीय चरण वर्ष 2027 में जनसंख्या की गणना का है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का विवरण एक निश्चित संदर्भ दिनांक और समय के अनुसार दर्ज किया जाएगा।
    जनगणना 2027 में सेंसस 2027-एचएलओ मोबाइल एप का उपयोग करते हुए डिजिटल डेटा संग्रहण एक बड़े परिवर्तन के रूप में शामिल किया गया है। इस बार पहली बार स्व-गणना की सुविधा भी आरंभ की जा रही है। प्रगणकों को स्व-गणना के माध्यम से भरे गए डाटा की जाँच कर पुष्टिकरण सुनिश्चित करना होगा।
    कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में अधिक से अधिक भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Anuj Sharma Case: सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट की सख्ती, फेसबुक-इंस्टाग्राम-यूट्यूब को नोटिस

    July 27, 2026

    महामाया एफपीओ बना किसानों की समृद्धि का मजबूत आधार, 7 लाख के कारोबार से 1.96 करोड़ तक पहुंची सफलता की उड़ान

    July 27, 2026

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की समस्याएं

    July 27, 2026

    कोरबा में खूनी वारदात, बुजुर्ग महिला की हत्या, बेटे-बहू पर भी जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी

    July 27, 2026

    PM Modi’ का बड़ा कदम’ प्रवेश परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बनी हाई लेवल एक्सपर्ट कमेटी

    July 27, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में खूनी संघर्ष’ जमीन विवाद को लेकर दो परिवार आमने-सामने, लाठी-डंडों से हमला, 6 अस्पताल में भर्ती

    July 27, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    Anuj Sharma Case: सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट की सख्ती, फेसबुक-इंस्टाग्राम-यूट्यूब को नोटिस

    July 27, 2026

    महामाया एफपीओ बना किसानों की समृद्धि का मजबूत आधार, 7 लाख के कारोबार से 1.96 करोड़ तक पहुंची सफलता की उड़ान

    July 27, 2026

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की समस्याएं

    July 27, 2026

    कोरबा में खूनी वारदात, बुजुर्ग महिला की हत्या, बेटे-बहू पर भी जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी

    July 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.