घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 25 मार्च 2026 को पीड़िता घर पर अकेली थी तभी आरोपी द्वारा सूनेपन का फायदा उठाकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे छेड़छाड़ करने लगा पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी वाहा से भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल के नेतृत्व में थाना मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के निवास ग्राम गतौरी में दबिश पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल, सउनि हेमलाल महिलांगे, प्र.आर नफिस हुसैन एवं आर मनभावन पटेल का सराहनीय योगदान रहा।


