भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के द्वितीय चरण में गांव चलो घर-घर चलो अभियान का आयोजन पामगढ़ मंडल में किया गया । इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में भारतरत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर चौंक से सद्भावना चौक तक पदयात्रा निकाली गई । सद्भावना भवन में सभा के पश्चात विसर्जित हुई । भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े के मार्गदर्शन, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमति संतोषी सिंह के नेतृत्व में मुख्य वक्ता श्रीमति सुलोचना यादव , जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर श्रीमति सत्यलता मिरी, भाजपा महामंत्री डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति, बेटी-बचाओ व बेटी पढ़ाओ की चांपा नगर सह-संयोजिका श्रीमति संगीता पाण्डेय बहन, श्रीमति स़तोषी दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया ।
गांव की ओर बढ़ो,हर घर तक पहुंचो – डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति
सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति ने प्रिंट मीडिया तथा सीजी टाईम्स न्यूज के लेखक शशिभूषण सोनी से बातचीत करते हुए कही कि गांव चलो, घर-घर चलो अभियान सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि भावनाओं से ओत-प्रोत भाजपा कार्यकर्ताओं के मन से भरे हुए विचार हैं ,जो हमें एक नई दिशा और अभियान की ओर ले जाता हैं । उन्होंने कहा कि गांव की ओर बढ़ो और हर घर तक पहुचों मूल उद्देश्य हैं । हम इस अभियान के जरिए भाजपा की रीति-नीति, परंपरा और केंद्र तथा राज्य में सत्तारुढ़ भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचा रही हैं ।
हर घर में पहुंच बनाकर हालचाल जानना सिर्फ़ भाजपा में ही संभव हैं- श्रीमति संगीता पाण्डेय
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा आयोजन में सहभागी श्रीमति संगीता पाण्डेय ने कहा कि घर की चारदीवारी से निकल कर भरी दोपहरी में हम हर घर तक पहुंच बनाकर हाल-चाल जानने की असाधारण क्षमता यदि किसी दल में हैं तो सिर्फ़ भाजपा में ही , जो नारी सशक्तिकरण का एक नया युग ला रही हैं ।


