कोरबा। कल की घटनाओं के बाद आज स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। शहर के शराब भट्टी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की सक्रियता और सख्ती के चलते क्षेत्र में शांति का माहौल देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार, कल हुए घटनाक्रम के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया। आज सुबह से ही पुलिस टीम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।


