Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सड़कों पर मौत का कहर’ 24 घंटे में 3 की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

    April 23, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, अधिसूचना जारी

    April 23, 2026

    CG NEWS : महातांडव , राम मंदिर रोड पर प्लास्टिक और पटाखा दुकान खाक, आसमान में धुएं का गुबार

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 3000 जवान, 10 जेट, 5 वॉरशिप…होर्मुज में जहाज पर अटैक के बीच भारत कहां भेज रहा सेना, अमेरिका-चीन बेचैन?
    Chhattisgarh

    3000 जवान, 10 जेट, 5 वॉरशिप…होर्मुज में जहाज पर अटैक के बीच भारत कहां भेज रहा सेना, अमेरिका-चीन बेचैन?

    News EditorBy News EditorApril 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    3000 जवान, 10 जेट, 5 वॉरशिप...होर्मुज में अटैक के बीच भारत कहां भेज रहा सेना?भारत और रूस की दोस्‍ती दशकों पुरानी है. न जाने कितने झंझावात आए और गए, पर दोनों देशों की दोस्‍ती मजबूत पिलर की तरह अडिग रही. ईरान जंग और होर्मुज जंग के बीच अब दोनों परंपरागत मित्र देश ने एक ऐसा फैसला किया है, जिससे अमेरिका और चीन जैसे देशों के माथे पर पसीना आना तय है. भारत और रूस एक-दूसरे की जमीन पर सेना के जवानों की तैनाती करने पर सहमत हो गए हैं. तीन हजार जवानों के अलावा 10 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 5 युद्धपोत भी दोनों देश एक-दूसरे के क्षेत्र में तैनात कर सकेंगे. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, पूरी दुनिया सुरक्षा चिंता के अभूतपूर्व दौर से गुजर रही है. पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने इस चिंता को और भी बढ़ा दिया है, ऐसे में भारत और रूस की ओर से उठाया गया यह कदम अपने आप में ऐतिहासिक है. ऐसे वक्‍त में जब दुनियाभर में दशकों से चली आ रही सहयोग की भावना दरक रही है, दो मित्र देशों के बीच इस तरह की रक्षा साझेदारी परस्‍पर विश्‍वास का बेहतरीन उदाहरण है.

    भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग को नई मजबूती देने वाले एक अहम समझौते के तहत अब दोनों देश एक-दूसरे की जमीन पर 3000 तक सैनिक, सीमित संख्या में नौसैनिक जहाज और सैन्य विमान तैनात कर सकेंगे. यह व्यवस्था ‘इंडो-रशियन रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक्स एग्रीमेंट’ (RELOS) के तहत लागू हुई है, जिस पर फरवरी 2025 में भारत और रूस के बीच हस्ताक्षर हुए थे और यह इस साल 12 जनवरी से प्रभावी है. रूस ने इस समझौते को दिसंबर 2025 में औपचारिक रूप से मंजूरी दी थी. रूस की आधिकारिक कानूनी इंफॉर्मेशन पर प्रकाशित जानकारी के अनुसार, इस समझौते के तहत दोनों देश एक-दूसरे के क्षेत्र में एक समय में अधिकतम पांच युद्धपोत, दस सैन्य विमान और 3,000 सैनिकों की तैनाती कर सकते हैं. यह तैनाती पांच वर्षों की अवधि के लिए होगी, जिसे आपसी सहमति से आगे भी बढ़ाया जा सकता है. रूसी संसद की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रथम उपाध्यक्ष व्याचेस्लाव निकोनोव (First Deputy Chairman of International Affairs Committee Vyacheslav Nikonov) ने इस प्रावधान की पुष्टि की है.
    India-Russia Defence PartnershipZoom
    दिसंबर 2025 में रूसी रक्षा मंत्री बेलेसोव ने भारत की यात्रा की थी. (फाइल फोटो/Reuters)

    दोनों देशों को मिलेंगी कई सुविधाएं

    इस समझौते के लागू होने से दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक सैन्य सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. खासतौर पर भारत के पास मौजूद रूसी मूल के सैन्य उपकरणों की सर्विसिंग और लंबी अवधि की तैनाती में यह समझौता बेहद उपयोगी साबित होगा. इसके अलावा यह समझौता संयुक्त सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और मानवीय सहायता अभियानों को भी कवर करता है. RELOS समझौता केवल सैन्य तैनाती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें लॉजिस्टिक सहयोग का भी विस्तृत प्रावधान है. इसके तहत मेजबान देश युद्धपोतों को बंदरगाह सेवाएं (Port Services), मरम्मत सुविधा, पानी, भोजन और अन्य तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराएगा. वहीं, सैन्य विमानों के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल, उड़ान से जुड़ी सूचनाएं, नेविगेशन सिस्टम का उपयोग, पार्किंग और सुरक्षा जैसी सुविधाएं शामिल होंगी. ईंधन, लुब्रिकेंट्स और तकनीकी मरम्मत जैसी सेवाएं भुगतान के आधार पर प्रदान की जाएंगी.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सड़कों पर मौत का कहर’ 24 घंटे में 3 की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

    April 23, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, अधिसूचना जारी

    April 23, 2026

    CG NEWS : महातांडव , राम मंदिर रोड पर प्लास्टिक और पटाखा दुकान खाक, आसमान में धुएं का गुबार

    April 23, 2026

    Crime News : सेवा की जगह सट्टे का खेल , बस स्टैंड स्थित क्लीनिक से चल रहा था IPL सट्टा रैकेट

    April 23, 2026

    CG NEWS : चोरों का खुला चैलेंज , पुलिस गश्त फेल, तीन घरों में घुसकर मचाया भीषण तांडव

    April 23, 2026

    Voter Intimidation Bengal : हाई-वोल्टेज ड्रामा , टीएमसी समर्थकों ने हुमायूं कबीर का घेराव किया, विधायक ने बीच सड़क पर लगाया डेरा

    April 23, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    सड़कों पर मौत का कहर’ 24 घंटे में 3 की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

    April 23, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, अधिसूचना जारी

    April 23, 2026

    CG NEWS : महातांडव , राम मंदिर रोड पर प्लास्टिक और पटाखा दुकान खाक, आसमान में धुएं का गुबार

    April 23, 2026

    Crime News : सेवा की जगह सट्टे का खेल , बस स्टैंड स्थित क्लीनिक से चल रहा था IPL सट्टा रैकेट

    April 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.