जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा पुलिस द्वारा आरोपी अश्वनी कुमार साहू उम्र 35 साल निवासी देवलापाठ थाना ऊर्जा जिला कोरबा के कब्जे से 60 पाव देशी प्लेन शराब बरामद को मोटर सायकल में परिवहन करते पकड़ा थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा आरोपी बद्रीनारायण धीवर उम्र 45 साल निवासी लखुर्री थाना सारागांव को मोटर सायकल में परिवहन करते हुए 35 पाव देशी प्लेन शराब थाना बलौदा पुलिस द्वारा आरोपी मोहमद सकुर मेमन उम्र 35 साल निवासी नेवसा थाना हरदीबाजार कोरबा के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा जा चुका है।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा अशोक वैष्णव, थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे, निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा का सराहनीय योगदान रहा।


