जांजगीर-चांपा 30 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए “जन समस्या निवारण शिविर” का आयोजन 1 मई से 10 जून 2026 तक किया जाएगा। जनसमस्या निवारण शिविर में जिले के जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर नागरिकों के समस्याओं का निराकरण करेंगे। इसी तारतम्य में 02 मई 2026 को जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत सरखों के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


