Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष

    May 1, 2026

    आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: जनसंवाद, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का सशक्त अभियान’

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोरबा में डिजिटल जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ
    Chhattisgarh

    कोरबा में डिजिटल जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ

    News EditorBy News EditorMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 01 मई 2026/ जिले में आज से जनगणना-2027 के कार्य का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में जिले के सभी चार्ज क्षेत्रों में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) फील्ड में उतरकर हाउस-लिस्टिंग ब्लॉक की पहचान करते हुए घर-घर सर्वेक्षण कर रहे हैं।
    इस महत्त्वपूर्ण कार्य में जिले के 06 नगरीय निकाय-नगर पालिक निगम कोरबा के 07 जोन, नगर पालिका परिषद दीपका, कटघोरा, बांकीमोंगरा, तथा नगर पंचायत पाली एवं छुरीकला शामिल हैं। साथ ही जिले की सभी 12 तहसीलों-कोरबा, भैसमा, बरपाली, करतला, कटघोरा, दर्री, पोड़ी-उपरोड़ा, पसान, पाली, हरदीबाजार, दीपका और अजगरबहार में जनगणना कार्य सुचारू रूप से आरंभ किया गया है।
    जनगणना के दौरान प्रगणकों द्वारा 33 बिंदुओं पर आधारित विस्तृत जानकारी ली जा रही है, जिनमें भवन का प्रकार, उसमें उपलब्ध सुविधाएं, निर्माण सामग्री, बिजली-पानी की उपलब्धता, इंटरनेट, मोबाईल, टीवी, कार जैसे संसाधनों की स्थिति सहित अन्य आवश्यक तथ्य शामिल हैं।
    जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री मोहन सिंह कंवर ने बताया कि आज राज्य नोडल अधिकारी श्री बैद्यनाथ द्वारा जनगणना कार्य का मैदानी निरीक्षण किया गया। उन्होंने कोरबा नगर निगम के कोसाबाड़ी जोन, टी.पी. नगर जोन तथा तहसील अजगरबहार में चल रहे जनगणना सर्वेक्षण का अवलोकन किया और प्रगणकों से जानकारी भी ली।
    उन्होंने बताया कि यह भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना है। प्रगणक घर-घर जाकर प्राप्त सभी सूचनाओं को एच एल बी ऐप में दर्ज करते हैं। डेटा दर्ज होने के बाद वह स्वतः सुपरवाइजर की आईडी में सिंक होता है, जहां सत्यापन के पश्चात उसे मुख्य सर्वर पर भेज दिया जाता है। डिजिटल प्रक्रिया के चलते डेटा प्रोसेसिंग अत्यंत तेज होगी और सरकार को विकास योजनाओं के लिए आवश्यक आंकड़े समय पर उपलब्ध हो सकेंगे।
    जिले में जनगणना कार्य की मॉनिटरिंग अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री ओंकर यादव द्वारा की जा रही है। उन्होंने जिले के सभी 24 चार्ज अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चार्ज अधिकारी अपने अधीनस्थ प्रगणकों और सुपरवाइजरों पर सतत निगरानी रखते हुए गुणवत्तापूर्ण डेटा संग्रहण सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रत्येक चार्ज स्तर पर जनगणना से संबंधित समस्याओं एवं शंकाओं के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर कार्य में बाधा न आए और प्रक्रिया सहजता से पूर्ण हो सके।
    कोरबा जिले में कुल हाउस-लिस्टिंग ब्लॉक की संख्या 2073 है। वर्तमान में स्व-गणना के अंतर्गत 10,669 परिवारों ने स्वयं जनगणना विवरण दर्ज किया है, जो जन सहभागिता का सकारात्मक संकेत है। कोरबा जिले में 01 मई 2026 से डिजिटल जनगणना का यह महत्वपूर्ण कार्य पूरी व्यवस्था, सतर्कता और पारदर्शिता के साथ आरंभ किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष

    May 1, 2026

    आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: जनसंवाद, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का सशक्त अभियान’

    May 1, 2026

    दीपका खदान में चल रहा था काला खेल’ कोरबा पुलिस ने कोयला चोर गिरोह को दबोचा

    May 1, 2026

    CG NEWS : सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी’ IG पी. सुंदरराज का दावा ‘माओवाद अब अंतिम दौर में

    May 1, 2026

    आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन डॉ.बसंत नोरगे जिला आयुर्वेद अधिकारी कोरबा के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 03 मई 2026 रविवार को मध्यान्ह 12 बजे से होटल औरा गोल्ड ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा, ट्राईकाग एक्सीलेरेटिंग कार्डियक केयर बंगलुरु एवं हृदय गति हेल्थ केयर सर्विस रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में हृदय रोग में एडवांस कार्डियक केयर विथ स्मार्ट ईसीजी सॉल्यूशन पर विशेष संभाषा परिषद के रूप में आयोजित है।

    May 1, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष

    May 1, 2026

    आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: जनसंवाद, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का सशक्त अभियान’

    May 1, 2026

    कोरबा में डिजिटल जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ

    May 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.