Amit Shah Visit CG : रायपुर। Amit Shah तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रविवार देर शाम राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद सोमवार सुबह वे बस्तर के लिए रवाना होंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे के दौरान अमित शाह रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न सरकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
Gadchiroli Naxal Surrender : 5 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
बताया जा रहा है कि गृहमंत्री के दौरे के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, विकास कार्यों और केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति को लेकर भी समीक्षा बैठक आयोजित की जा सकती है। बस्तर दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।
गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट, प्रमुख मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


