Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मेलोनी के साथ रोम की सड़कों पर दिखे PM Modi , 2000 साल पुराने कोलोजियम में ली सेल्फी

    May 20, 2026

    Chemists Strike India : हड़ताल से थमी दवा सप्लाई, 15 लाख मेडिकल स्टोर्स बंद

    May 20, 2026

    कोरबा में मालगाड़ी हादसा, कोयले के कारण इंजन और 6 डिब्बे पटरी से उतरे

    May 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में दोतरफा मौसम , उत्तर और मध्य में भीषण गर्मी की मार, तो दक्षिण में आंधी-बारिश के आसार
    Chhattisgarh

    Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में दोतरफा मौसम , उत्तर और मध्य में भीषण गर्मी की मार, तो दक्षिण में आंधी-बारिश के आसार

    News EditorBy News EditorMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Weather , रायपुर — छत्तीसगढ़ में गर्मी अब और आक्रामक होती नजर आ रही है। हवा में नमी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। दिन चढ़ते ही सड़कें तपने लगती हैं और शाम तक उमस लोगों को बेहाल रखती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं। मंगलवार को प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।

    Chhattisgarh News : कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा , मरवाही के घने जंगलों में घूमता दिखा ‘एल्बिनो’ भालू, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    गर्मी के साथ उमस ने बढ़ाई मुश्किल

    प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है तो कहीं चिपचिपी गर्मी लोगों को थका रही है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और आसपास के इलाकों में दोपहर के समय सड़कें लगभग खाली नजर आने लगी हैं। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा में नमी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से तापमान का असर और तेज महसूस हो रहा है। पसीना सूख नहीं रहा। यही वजह है कि लोग सामान्य तापमान में भी ज्यादा गर्मी महसूस कर रहे हैं। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लेकिन इससे राहत कम और उमस ज्यादा बढ़ गई। दोपहर में गर्म हवा और शाम में भारी नमी का असर साफ दिखाई दे रहा है।

    Abhishek Banerjee’ के घर पर बुलडोजर चलने की तैयारी? KMC सख्त

    मई के आखिर में बदल सकता है मौसम

    मौसम विभाग का अनुमान है कि मई के अंतिम दिनों में केरल तक मानसून पहुंच सकता है। इसका असर छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियों के रूप में दिखाई दे सकता है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना भी जताई गई है।

    हालांकि फिलहाल राहत के संकेत कमजोर हैं। अगले कुछ दिनों तक तापमान रोजाना लगभग एक डिग्री तक बढ़ सकता है। इससे मध्य और उत्तरी जिलों में लू जैसे हालात बन सकते हैं। दोपहर के समय शहरों की सड़कें तवे जैसी गर्म महसूस हो रही हैं। बाजारों में लोग सिर ढंककर निकल रहे हैं। ठंडे पेय और नारियल पानी की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। शाम होने के बाद भी गर्म हवा कम नहीं हो रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मेलोनी के साथ रोम की सड़कों पर दिखे PM Modi , 2000 साल पुराने कोलोजियम में ली सेल्फी

    May 20, 2026

    Chemists Strike India : हड़ताल से थमी दवा सप्लाई, 15 लाख मेडिकल स्टोर्स बंद

    May 20, 2026

    कोरबा में मालगाड़ी हादसा, कोयले के कारण इंजन और 6 डिब्बे पटरी से उतरे

    May 20, 2026

    Chhattisgarh High Court हुआ हाईटेक , समर वेकेशन में जजों और वकीलों को जोड़ने के लिए तैयार हुआ विशेष डिजिटल लिंक

    May 20, 2026

    Chhattisgarh Road : नशे में धुत था ड्राइवर , गाड़ियों को रौंदते हुए निकली तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, पुलिस जांच में जुटी

    May 20, 2026

    Chhattisgarh News : क्या मानव तस्करी या देह व्यापार का है खेल , हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पुलिस की गुप्त पूछताछ जारी

    May 20, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    मेलोनी के साथ रोम की सड़कों पर दिखे PM Modi , 2000 साल पुराने कोलोजियम में ली सेल्फी

    May 20, 2026

    Chemists Strike India : हड़ताल से थमी दवा सप्लाई, 15 लाख मेडिकल स्टोर्स बंद

    May 20, 2026

    कोरबा में मालगाड़ी हादसा, कोयले के कारण इंजन और 6 डिब्बे पटरी से उतरे

    May 20, 2026

    Chhattisgarh High Court हुआ हाईटेक , समर वेकेशन में जजों और वकीलों को जोड़ने के लिए तैयार हुआ विशेष डिजिटल लिंक

    May 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.