कोरबा भीषम गर्मी के बीच कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम पंचायत बोईदा बस्ती ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरा बस्ती अंधेरे में डूब गयी। बिजली गुल होने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दिन में तपती गर्मी और रात में उमस से लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। एक तरफ भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, वहीं दूसरी ओर बिजली बंद होने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी न बिजली विभाग ध्यान दें रहा है और न ही सरपंच व जनप्रतिनिधि गांव की समस्या सुनने पहुंच रहे हैं। रात के समय सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। गर्मी और उमस के कारण लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो पा रही है। रात होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है और लोग घरों के बाहर गर्मी से राहत पाने के लिए जागकर रात काटने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


