Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन

    May 25, 2026

    CG NEWS : सनसनीखेज मामले में कार्रवाई न होने पर कलेक्ट्रेट घेराव, प्रशासन पर सवाल

    May 25, 2026

    CG NEWS : दक्षिण मध्य रेलवे का बड़ा फैसला’ तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अब बनेगी नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
    Chhattisgarh

    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

    News EditorBy News EditorMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 25 मई 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति समीक्षा की, उन्होंने कहा पीएम आवास योजना के तहत प्राप्त शिकायतों को गंभीरता लें तथा योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित सीएमओ एवं जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि शिकायत प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचकर हितग्राहियों से स्वयं चर्चा कर जांच करें तथा समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।
    कलेक्टर ने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण करें तथा प्राप्त शत-प्रतिशत आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुशासन तिहार के शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, आवेदकों की समस्याओं को सुनें एवं पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान करें। कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान बैंकर्स द्वारा ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में हो रही धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने धीमी प्रगति वाले बैंकर्स को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
    कलेक्टर ने बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए, ताकि ग्रामीणों को कचरा पृथक्करण, स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दे । उन्होंने कहा कि नगरीय एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाए। कलेक्टर ने आगामी पूरक परीक्षा की तैयारियों की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि पूरक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को आवश्यक तैयारी करायें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विषयवार विशेष मार्गदर्शन दिया जाए।
    कलेक्टर ने कहा कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कहीं भी पेयजल समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने बिजली संबंधी शिकायतों की समीक्षा करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति बाधित होने, ट्रांसफार्मर खराब होने अथवा अन्य विद्युत समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके। बैठक में कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ईऑफिस, आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना एवं आगामी खरीफ फसल की तैयारी की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर के तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन

    May 25, 2026

    CG NEWS : सनसनीखेज मामले में कार्रवाई न होने पर कलेक्ट्रेट घेराव, प्रशासन पर सवाल

    May 25, 2026

    CG NEWS : दक्षिण मध्य रेलवे का बड़ा फैसला’ तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अब बनेगी नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस

    May 25, 2026

    सुशासन तिहार 2026ः श्रीमती शांति गवेल के सपनों को मिला नया आशियाना

    May 25, 2026

    बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    May 25, 2026

    नौतपा में गर्मी पड़ने पर लू (तापाघात) से बचाव हेतु सावधनियॉ

    May 25, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG NEWS : दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन

    May 25, 2026

    CG NEWS : सनसनीखेज मामले में कार्रवाई न होने पर कलेक्ट्रेट घेराव, प्रशासन पर सवाल

    May 25, 2026

    CG NEWS : दक्षिण मध्य रेलवे का बड़ा फैसला’ तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अब बनेगी नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस

    May 25, 2026

    सुशासन तिहार 2026ः श्रीमती शांति गवेल के सपनों को मिला नया आशियाना

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.