Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : धमतरी में 40 चर्चों के बाहर लगे नोटिस, गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक की सूचना

    September 23, 2026

    CG News : सभी 33 जिला कलेक्टरों को NSA के तहत विशेष अधिकार, 31 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

    September 23, 2026

    फूलो देवी नेताम के WhatsApp से आया ₹56 हजार भुगतान का फर्जी संदेश, जांच शुरू

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » नौतपा में गर्मी पड़ने पर लू (तापाघात) से बचाव हेतु सावधनियॉ
    Chhattisgarh

    नौतपा में गर्मी पड़ने पर लू (तापाघात) से बचाव हेतु सावधनियॉ

    News EditorBy News EditorMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 25 मई 2026/ ग्रीष्म कालीन मौसम में नौतपा में अधिक गर्मी पड़ने से शुष्क वातावरण में लू (तापाघात) की संभावना अधिक होती है। जो घातक या जानलेवा हो सकती है। इस दृष्टिगत रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी ने बताया कि जिले में मौसम परिवर्तन के बाद अब धूप एवं गर्मी प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण लू लगने की संभावना बढ़ गई है, सूर्य की तेज गर्मी के दुष्प्रभाव से शरीर के तापमान में विपरीत प्रभाव पड़ता है जिससे शरीर में पानी और खनिज लवण, नमक की कमी हो जाती है इसे लू लगना या हीट-स्ट्रोक कहा जाता है। वर्तमान में लोग घर से बाहर जाकर ऑफिस वर्क, खेती तथा बाजार में खरीदारी आदि कार्य कर रहे है वे पर्याप्त मात्रा में पानी एवं पेय पदार्थो का सेवन नहीं करते हैं जिसके कारण वे निर्जलीकरण के शिकार हो जाते हैं। समय पर उपचार ना मिलने के कारण मरीज की हालत गंभीर हो जाती है।
    उन्होने बताया कि आमलोगों के द्वारा कुछ तरीके अपनाकर लू (तापाघात ) से बचाव किया जा सकता है, जैसे गर्मी के दिनों में हमेशा घर से बाहर जाते समय सफेद, सूती या हल्के कपडे पहने, भोजन करके तथा पानी पीकर ही बाहर निकले, गर्दन के पिछले भाग कान एवं सिर गमछे से ढककर ही निकलें, छतरी एवं रंगीन चश्मे का प्रयोग करें, गर्मी में अधिक मात्रा में पानी पिये तथा ज्यादातर तरल पेय पदार्थों का सेवन करें, बाहर जाते समय पानी जरूर साथ रखें, बेवजह बाहर ना जावें, बच्चों बुजुर्गो व गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें, उन्हें समय-समय पर पानी पीने के लिए प्रेरित करें एव सुपाच्य भोजन एव तरल पदार्थों का सेवन करावें। गर्मी के दिनों में तीव्र धूप को घर अंदर आने से रोकें तथा जहॉं तक संभव हो अधिक से अधिक समय तक धूप में रहकर व्यायाम तथा मेहनत का काम ना करें,धूप में नंगे पॉव ना चलें इन सावधानियों को अपनाकर स्वयं को लू (तापाघात) से बचा जा सकता है।
    लू (तापाघात ) के लक्षणः -लू का शिकार होने पर व्यक्ति में सरदर्द, बुखार, उल्टी एवं अत्यधिक पसीना आना, बेहोशी आना, चक्कर आना, सांस फूलना, दिल की धड़कन तेज होना , कमजोरी महसूस होना , शरीर में ऐंठन तथा त्वचा लाल एवं सूखी होना हो सकता है।
    लू (तापाघात ) से बचाव — लू (तापाघात ) होने पर रोगी को छायादार स्थान पर कपड़े ढीले कर लिटायें एवं हवा करें। रोगी को बेहोशी होने की स्थिती में कोई भी भोज्य / पेय पदार्थ न दें एवं तत्काल चिकित्सा सेवायें प्राप्त करें। रोगी को होश में आने की स्थिती में उसे ठंडे पेय पदार्थ , जीवन रक्षक घोल, कच्चा आम का पना आदि देवें। रोगी के शरीर के तापमान को कम करने के लिए उसके शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियॉं रखें। लू से प्रभावित व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जावें।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले के मेडिकल कॉलेज, सामु.स्वा.केन्द्रों, प्राथ.स्वा.केन्द्रों तथा शहरी स्वा- केन्द्रों में लू (तापाघात ) से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयॉं एवं ओ.आर.एस. की उपलब्ध है।
    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के नागरिकों से कहा है कि गर्मी के मौसम में लू (तापाघात ) से बचाव हेतु उपरोक्तानुसार तरीकों की अवश्य अपनाये ताकि स्वयं और अपने परिवार को लू से सुरक्षित रख सकें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : धमतरी में 40 चर्चों के बाहर लगे नोटिस, गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक की सूचना

    September 23, 2026

    CG News : सभी 33 जिला कलेक्टरों को NSA के तहत विशेष अधिकार, 31 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

    September 23, 2026

    फूलो देवी नेताम के WhatsApp से आया ₹56 हजार भुगतान का फर्जी संदेश, जांच शुरू

    September 23, 2026

    CG Pension Cases : पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, लंबित मामलों के जल्द निराकरण को लेकर विभाग ने जारी किए निर्देश

    September 23, 2026

    संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने ग्राम करूमहू और बनारी में किया डिजीटल क्रॉप सर्वे एवं पीव्ही ऐप कार्य का निरीक्षण

    September 23, 2026

    CG News : तेज DJ के शोर से प्रसूता की हालत बिगड़ी, शिकायत के बावजूद जारी रहा साउंड

    September 23, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG News : धमतरी में 40 चर्चों के बाहर लगे नोटिस, गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक की सूचना

    September 23, 2026

    CG News : सभी 33 जिला कलेक्टरों को NSA के तहत विशेष अधिकार, 31 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

    September 23, 2026

    फूलो देवी नेताम के WhatsApp से आया ₹56 हजार भुगतान का फर्जी संदेश, जांच शुरू

    September 23, 2026

    CG Pension Cases : पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, लंबित मामलों के जल्द निराकरण को लेकर विभाग ने जारी किए निर्देश

    September 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.