जांजगीर-चांपा 26 मई 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। खनि अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान ग्राम आमोदी (खपरीडीह) में अवैध रूप से संग्रहित लगभग 200 ट्रैक्टर रेत को पुनः नदी में डलवाया गया। इसके साथ ही अवैध परिवहन में संलिप्त 01 हाईवा एवं 01 ट्रैक्टर को भी जब्त कर पुलिस लाइन खोखरा में सुरक्षार्थ रखा गया है। उन्होंने बताया कि दर्ज प्रकरण पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री महोबे ने जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


