Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Twisha Sharma Murder Case : ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा खुलासा संभव, पति हिरासत में

    May 27, 2026

    CG NEWS : रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कॉन्स्टेबल, वीडियो सामने आते ही निलंबन

    May 27, 2026

    CG NEWS : यात्रियों की सुविधा के लिए नई पहल, समर स्पेशल ट्रेन चलेगी

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » करही गोलीकांड के मामले में मुख्य आरोपी मास्टर माइंट को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
    Chhattisgarh

    करही गोलीकांड के मामले में मुख्य आरोपी मास्टर माइंट को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    News EditorBy News EditorMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 23-24 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात ग्राम करही में 03 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उसके छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

    जांच के दौरान:

    200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए संदिग्धों से लगातार पूछताछ की गई साइबर एवं आसूचना टीम लगातार सक्रिय रही। इस दौरान प्राप्त techint and humint ने मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    हत्या के पीछे की वजह

    पूछताछ में आरोपी भूषण बघेल ने खुलासा करते हुए बताया था कि: उसके भाई द्वारा लिए गए उधार के पैसों को लेकर मृतक के परिवार से लगातार विवाद चल रहा था । आरोपियों को मृतक आयुष कश्यप की बढ़ती आर्थिक स्थिति और प्रभाव से जलन थी व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के कारण आरोपी स्वयं को नुकसान में महसूस कर रहे थे इसी द्वेष और प्रतिशोध की भावना से हत्या की साजिश रची गई।

    वारदात को ऐसे दिया था अंजाम

    घटना की रात आरोपियों ने मृतक के घर के आसपास पहले से मौजूद थे। अन्य सहयोगियों द्वारा सीसीटीवी कैमरा तोड़ने के बाद आरोपी घर में घुसे। आरोपियों ने पहले मृतक के पिता के कमरे को बाहर से बंद किया और फिर आयुष कश्यप के कमरे में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बीच-बचाव करने आए उसके छोटे भाई को भी गोली मारी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। विवेचना दौरान आरोपी 1. हेमंत कुमार बघेल 2. भूषण बघेल 3. अमित टंडन करही सभी निवासी करही थाना बिर्रा को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।

    मामले में मुख्य साजिशकर्ता गनपत बघेल निवासी करही जो फरार चल रहा था जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि उसने हाईवा एवं जेसीबी मशीन लोन पर खरीदी थी तथा दोनों वाहनों की भारी मासिक किस्त चुकाने के लिए अवैध रेत परिवहन का कार्य करता था। मृतक आयुष कश्यप भी अवैध रेत परिवहन एवं रेत बिक्री का कार्य करता था, जो कम कीमत में रेत बेचकर आरोपी के ग्राहकों को अपनी ओर कर रहा था। इस कारण आरोपी को आर्थिक नुकसान होने लगा तथा वाहनों की किस्त पटाने में परेशानी आने लगी।

    आरोपी ने बताया कि आयुष कश्यप रेत घाट में जबरन रेत लोडिंग करता था, विवाद एवं दादागिरी करता था तथा आरोपी के ग्राहकों के यहां कम कीमत में रेत सप्लाई कर उसकी ग्राहकी खराब कर रहा था। इसके अलावा आयुष द्वारा राजस्व विभाग की टीम बुलाकर वाहनों को पकड़वाने की बात से आरोपी मानसिक रूप से परेशान एवं आक्रोशित हो गया था। आयुष की लगातार बढ़ती आर्थिक उन्नति एवं व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा से आरोपी के मन में दुश्मनी एवं आत्मग्लानि उत्पन्न हो गई, जिसके चलते उसने अपने साथी अमित टण्डन, भूषण बघेल एवं हेमंत बघेल को साथ मिलाकर योजना बनाकर मुख्य साजिषकर्ता गनपत बघेल ने सुनियोजित तरीके से आयुष कश्यप की हत्या के घटना को अंजाम दिया। प्रकरण में विवेचना जारी अन्य आरोपियों की पता साजी जारी है आरोपी गणपत बघेल को विधिवत दिनांक 27.05.2026 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Twisha Sharma Murder Case : ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा खुलासा संभव, पति हिरासत में

    May 27, 2026

    CG NEWS : रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कॉन्स्टेबल, वीडियो सामने आते ही निलंबन

    May 27, 2026

    CG NEWS : यात्रियों की सुविधा के लिए नई पहल, समर स्पेशल ट्रेन चलेगी

    May 27, 2026

    TS Singhdev’ और दीपक बैज का अनशन खत्म, प्रशासन ने तीन मांगों पर जताई सहमति

    May 27, 2026

    CG IPS अपडेट’ छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अधिकारियों को बड़ी उपलब्धि, IG पद के लिए हुए इंपैनल

    May 27, 2026

    CG News : सरकारी नौकरी के नियम सख्त, चतुर्थ श्रेणी के लिए नई योग्यता तय

    May 27, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Twisha Sharma Murder Case : ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा खुलासा संभव, पति हिरासत में

    May 27, 2026

    CG NEWS : रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कॉन्स्टेबल, वीडियो सामने आते ही निलंबन

    May 27, 2026

    CG NEWS : यात्रियों की सुविधा के लिए नई पहल, समर स्पेशल ट्रेन चलेगी

    May 27, 2026

    करही गोलीकांड के मामले में मुख्य आरोपी मास्टर माइंट को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    May 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.