CG NEWS : सीतापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो समेत कई लोगों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप तहसील राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि विधायक रामकुमार टोप्पो अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और राजपुर चौक में सार्वजनिक रूप से उनके साथ मारपीट की। शिकायत में कहा गया है कि उनके कपड़े फाड़ दिए गए और उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा गया।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
नायब तहसीलदार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा, पंकज गुप्ता सहित 10 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 221(1), 132 और 191(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि यह विवाद विधायक की चचेरी बहन सीमा धनकी और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच हुई कहासुनी के बाद बढ़ा, जिसके बाद मारपीट की घटना सामने आई।
नायब तहसीलदार के खिलाफ भी FIR
वहीं दूसरी ओर, विधायक पक्ष की ओर से भी नायब तहसीलदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। सीमा धनकी ने आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार ने उनके साथ जातिगत गाली-गलौज की, अश्लील इशारे किए और धक्का-मुक्की करते हुए जबरन कार्यालय से बाहर निकाल दिया।
इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2) और 79 के तहत जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज
घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। एक ओर जहां प्रशासनिक अधिकारियों में नाराजगी देखी जा रही है, वहीं राजनीतिक दल भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सीतापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो समेत कई लोगों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है।