Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राहत, सुविधा और समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन रहे समाधान शिविर

    May 29, 2026

    नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित

    May 29, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » राहत, सुविधा और समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन रहे समाधान शिविर
    Chhattisgarh

    राहत, सुविधा और समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन रहे समाधान शिविर

    News EditorBy News EditorMay 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 29 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण, सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक उन्नति को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहितैषी योजनाएं संचालित कर रही है। सुशासन तिहार 2026 इसी सोच का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है, जिसके जरिए शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों में कृषकों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान, आवश्यक दस्तावेज, योजनाओं की जानकारी तथा विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर सहजता से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल से किसानों के कृषि कार्यों में तेजी आई है, उनकी प्रशासन तक पहुंच सरल हुई है तथा शासन के प्रति विश्वास और संतोष भी मजबूत हुआ है।
    इसी क्रम में कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम बेहरचुआ निवासी कृषक श्री रामलाल चौहान, पिता श्री पिंघल चौहान, जो लंबे समय से पारंपरिक खेती से जुड़े हुए हैं, सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे। लगभग पांच एकड़ भूमि में धान की खेती करने वाले श्री चौहान अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए पूरी तरह कृषि पर निर्भर हैं। चार बच्चों के परिवार की जिम्मेदारी के बीच सिंचाई की समस्या उनके लिए लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई थी। नाले के किनारे स्थित भूमि होने के कारण वे अब तक सीमित संसाधनों के सहारे सिंचाई कार्य कर रहे थे, लेकिन खेती की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए स्थायी समाधान की आवश्यकता महसूस कर रहे थे। इसी उम्मीद के साथ वे नवापारा में आयोजित समाधान शिविर पहुंचे और अपनी समस्या प्रशासन के समक्ष रखी।
    शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पेट्रोल एवं डीजल से संचालित 2 एचपी पंप उपलब्ध कराया। पंप प्राप्त होने के बाद श्री रामलाल चौहान के चेहरे पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि अब सिंचाई कार्य पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा, जिससे खेती में सहूलियत के साथ उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
    उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया हैं। अब समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालय आने जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, क्योंकि जिला प्रशासन की मौजूदगी में सभी कार्य एक ही स्थान पर सहज और सुलभ तरीके से पूरे हो रहे हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शासन की इस पहल को ग्रामीणों और कृषकों के लिए बेहद लाभकारी बताया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित

    May 29, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 29, 2026

    घूस लेते पटवारी का वीडियो वायरल, प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन

    May 29, 2026

    CG NEWS : अस्पताल में शराबियों का उत्पात, स्टाफ के साथ की बदसलूकी

    May 29, 2026

    17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही

    May 29, 2026

    Pre D.El.Ed. 2026 : प्रवेश परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी, लेट आने पर नहीं मिलेगा मौका

    May 29, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    राहत, सुविधा और समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन रहे समाधान शिविर

    May 29, 2026

    नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित

    May 29, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 29, 2026

    घूस लेते पटवारी का वीडियो वायरल, प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन

    May 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.