श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा परम आदरणीया श्रीमती शशि दुहन भाभी जी एवं सभी उपाध्यक्षाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला, गेवरा की प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा आदरणीया श्रीमती निशा शर्मा जी के मार्गदर्शन में दिनांक 31.5.2026 को एक सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर दुरैना धनवार पारा की आर्थिक रूप से कमजोर 40 महिलाओं को पानी बाटल एवं फ़ूड पैकेट वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को सहायता प्रदान करना
यह कार्यक्रम प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती निशा शर्मा जी के मार्गदर्शन तथा उनकी सहयोगी सदस्याओं — श्रीमती प्रियंका खरे, श्रीमती रश्मि टंडन, एवं श्रीमती इतिश्री बड़ई — के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


