जांजगीर-चांपा 05 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में लगातार निजी कृषि केन्द्रों का निरीक्षण कर उर्वरक वितरण में अनियमितता पाये जाने पर कारवाई की जा रही है।
उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि जिले के 02 उर्वरक विक्रेताओं के यहाँ 1372 बोरी उर्वरक जब्ती की कारवाई की गई। जिसमें मेसर्स सुरेश कुमार अग्रवाल ग्राम पोड़ी विकासखण्ड नवागढ़ में 1000 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट, 272 बोरी एन.पी.के. और मेसर्स पटेल खाद भण्डार ग्राम तुस्मा में 100 बोरी यूरिया का विक्रेता द्वारा क्रय बिल प्रस्तुत नही किये जाने, स्टाक रजिस्टर संधारित न करने एवं पोस मशीन में दर्शित मात्रा का गोदाम में भण्डारित मात्रा से मिलान न होने पर उर्वरक विक्रेता के गोदाम में भण्डारित उर्वरक को उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत् जब्ती की कारवाई की गई।
उप संचालक कृषि ने कहा कि आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों को सुचारू रूप से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और उर्वरकों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा लगातार बड़ी कारवाई की जा रही है एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर आगे भी कठोर कारवाई की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


