देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तक मानसून 12 राज्यों तक पहुंच गया। इसने पूरे केरलम, कर्नाटक, मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम को कवर कर लिया हैमध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून बारिश हो रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को बारिश के साथ ओले गिरे। मध्य प्रदेश के इंदौर-खंडवा हाईवे पर आंधी से ऑटो पलट गया।
दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी और बारिश के दौरान ग्राउंड सपोर्ट उपकरणों की टक्कर से एअर इंडिया के तीन नैरो बॉडी विमान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद तीनों विमानों को ऑपरेशन से बाहर कर दिया गया है।
दिल्ली-NCR में सोमवार से मौसम में बदलाव आया है, यहां दोबारा गर्मी बढ़ेगी। आने वाले दिनों में तापमान 45°C तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते हीटवेव जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं।


